पखांजुर। बांदे-कुरेनार-छोटेबेठिया लैम्प्स के अंतर्गत लगभग 11 उपार्जन केंद्र हैं जिसमे से 10 उपार्जन केंद्र में सन 2023-24 खरीदी में 3 करोड़ 89 लाख की धान घोटाला हुआ है,जिसे लेकर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौपते हुए जल्द कार्यवाही करने का किया मांग,तीन दिवसीय के भीतर कार्यवाही नही होने पर धरना प्रदर्शन करने का दिया चेतवानी। बता दे धान खरीदी 2024-25 चालू हो चुका है पर पुराने वाकया राशि वसूली करने में विभाग सिर्फ एक नोटिस जारी कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ दिया गया है, शासन को चुना लगाने वाले पर अब तक कार्यवाही नही होने पर नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौपा गया है,धान घोटाले के बाद भी उन्हीं लोग फिर से इस बार धान खरीदी केंद्र के लिए लगातार प्रयाश किया जा रहा है उनको अगर दुबारा दिया जाएगा तो पुन: फिर से घोटाला करेंगे और किसानों से लूट कर भरपाई करेंगे जिसको लेकर कांग्रेसियों ने विरोध करते हुए जिन्हें इस बर्ष धान खरीदी केंद्र प्रभारी नियुक्ति किया गया उसे यथावत रखने तथा 2023-24 में हुए धान घोटाले की राशि जल्द वसूली करने की मांग को लेकर तहसीलदार के हाथो मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौपा।