NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सिंधी समाज के पंडित को किडनैप कर पिटाई से आंतें फैली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सिंधी समाज के पंडित को किडनैप कर पिटाई से आंतें फैली
रायपुर

सिंधी समाज के पंडित को किडनैप कर पिटाई से आंतें फैली

दोस्तों ने किडनैप कर सिगरेट से जलाया, पेन किलर देकर डंडे से पीटा

lochan Gupta
Last updated: October 27, 2024 11:52 pm
By lochan Gupta October 27, 2024
Share
6 Min Read

रायपुर। राजधानी में 20 साल के युवक को उसके ही चार दोस्तों ने किडनैप कर डंडे और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। अस्पताल ले गए और दवाई दिलाई। इसके बाद युवक की फिर पिटाई की। उसके शरीर को सिगरेट से दागा। इसके चलते युवक की आंतें फैल गई हैं और मल-मूत्र नलियां ब्लॉक हो गई हैं। फिलहाल युवक एम्स में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। परिजनों ने 19 अक्टूबर को राजेंद्र नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी लोकेशन नहीं मिल रही है। युवक की चाची ने बताया कि घटना 13 अक्टूबर की है। महावीर नगर निवासी यश शर्मा (20) सिंधी समाज में पंडिताई का काम करता है। यश की चाची वंशिका शर्मा ने बताया कि, घटना 13 अक्टूबर की है। यश शर्मा को उसके दोस्त यश खेमानी ने फोन किया और पार्टी करने की बात कही। इसके बाद यश खेमानी कार लेकर तेलीबांधा के पास पहुंच और यश शर्मा को साथ ले गया। कार में यश खेमानी के अलावा तुषार पंजवानी, तुषार पाहुजा और चिराग पंजवानी भी बैठे हुए थे। चारों ने यश शर्मा से उसके एक अन्य दोस्त तुषार तोलानी के बारे में पूछा कि वह कहां है। इस पर यश ने उसके बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने रिंग रोड के पास एक कैफे के बाहर कार रोक दी। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए यश को पीटना शुरू कर दिया। घायल यश के पुलिस को दिए बयान में लिखा है कि इस दौरान उसे बांस के डंडे से बेरहमी से मारा गया रात 2 बजे हुई इस मारपीट के बाद यश बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसे कार में डालकर मेकाहारा अस्पताल ले गए। वहां बहाना बताकर डॉक्टर से दर्द की दवाई ली। फिर सुबह करीब 7 बजे व्हीआईपी रोड स्थित शगुन फॉर्म के कमरा नंबर 107 में पहुंचे।
वहां उन्होंने दो दिनों तक यश को बंधक बनाकर रखा। इस बीच भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। लात-घूसों से उसके छाती पर मारा। यश की चाची वंशिका ने बताया कि मारपीट से यश की हालत बिगड़ी तो आरोपी उसे चरोदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यश ने वहां से किसी तरह घर में फोन किया। आरोपियों ने उसे नाम और घटना न बताने की शर्त पर धमकी देते हुए घरवालों से बात करवाई। इसके बाद यश शर्मा ने डरकर घर वालों को एक्सीडेंट हो जाने का बहाना दिया। फिर घर आ गया।
परिजनों के मुताबिक, यश को शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। घर में वह दर्द में कहरा रहा था। उसने खाना पीना बंद कर दिया। यश की दादी को चिंता हुई तो उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को बताया। फिर उसे इलाज के लिए एम्स लेकर गए। वंशिका ने बताया कि, डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि यश के शरीर के अंदर के सीने और पेट के हिस्से की अंतडिय़ां फैल गई है। उसके मल-मूत्र की जगह में भी ब्लॉकेज हुआ है। जिससे मल का कुछ हिस्सा शरीर में भी फैल गया है और इंफेक्शन हो गया है। डॉक्टरों से जानकारी मिलने के बाद घरवालों ने यश से सच बताने को कहा। इसके बाद यश ने एम्स में ही परिजनों को सारी जानकारी दी। आरोपियों ने सिगरेट से उसकी कलाइयों को कई जगह जलाया है। जिससे हाथों में फफोले हो गए हैं। एम्स से वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और होश आने पर यश का बयान दर्ज किया। उसने होटल के कमरे में दर्द खत्म करने के लिए जबरन शराब पिलाने की भी बात कही है।
वंशिका ने बताया कि यश शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा की मौत हो चुकी है। उसकी मां अलग रहती है। यह अपनी दादी के साथ रहता है। उसके ऊपर घर की जिम्मेदारी है, इसलिए वह सिंधी शादियों में पूजा पाठ का काम करता है। राजेंद्र नगर पुलिस में इस मामले में तेलीबांधा के निवासी यश खेमानी, तुषार पाहुजा, महावीर नगर के तुषार पंजवानी और चिराग पंजवानी को आरोपी बनाया है। आरोपियों पर राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने किडनैपिंग, मारपीट और जानलेवा हमला की धारा पर मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यश को उसके दोस्त के नाम से क्यों पीटा गया, इस बात की तस्दीक आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हो पाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों के लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है।

You Might Also Like

सडक़ निर्माण में गड़बड़ी, दो अफसर सस्पेंड, दो को नोटिस जारी

राजधानी के मास्टर प्लान में बड़ा फर्जीवाड़ा

4 घंटे चली कांग्रेस सीईसी की बैठक

रायपुर की 4 सीटों पर कांग्रेस के 92 दावेदार

छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘छावा’ टैक्स फ्री

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बीजद के राज्य परिषद सदस्य डॉ. भवानी भाजपा में शामिल
Next Article कांग्रेस भटक चुकी है : सीएम साय

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?