NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डॉक्टर धरती पर भगवान स्वरूप होते हैं : एसडीओपी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > डॉक्टर धरती पर भगवान स्वरूप होते हैं : एसडीओपी
खरसिया

डॉक्टर धरती पर भगवान स्वरूप होते हैं : एसडीओपी

लायंस क्लब खरसिया सिटी एवं अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा किया गया विशाल निशुल्क स्वस्थ शिविर का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: October 21, 2024 12:33 am
By lochan Gupta October 21, 2024
Share
3 Min Read

खरसिया। जन सेवा एवं समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था लायंस क्लब खरसिया द्वारा लगातार विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम नि:शुल्क कंप्यूटर कोर्स सिलाई कढ़ाई के कोर्स आदि के प्रशिक्षण शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर आम जनता की सुविधा के लिए आयोजित किए जाते हैं।
इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज अग्रसेन भवन में नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सम्माननीय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमान प्रभात पटेल के कर कमलों से किया गया आमंत्रित स्पेशलिस्ट डॉक्टर में सर्वश्री डॉक्टर एलिन कुमार नायक, डॉक्टर पंकज तेजस्वी, डॉक्टर पंकज अंडेलकर, डॉक्टर जागेश्वर सोनकर की उपस्थिति रही। इस विशाल आयोजन में सर्वप्रथम डॉक्टर हितेश गवेल एवं लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि एसडीओपी प्रभात पटेल का स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया। वहीँ एसडीओपी प्रभात पटेल ने धरती के भगवान निशुल्क सेवा देने वाले डॉक्टर्स का सम्मान शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए कहा कि डॉक्टर्स धरती पर हम सबके लिए भगवान का स्वरूप ही है जो बहुत ही कर्तव्य निष्ठा एवं सहनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक मौसम में 24 घंटे अपने मरीज का इलाज करते हुए अपने फर्ज को निभाते हैं और एक बीमार आम आदमी को नया जीवन प्रदान करते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने इस तरह के नि:शुल्क शिविर का आयोजन करने के लिए लायंस क्लब की प्रशंसा करते हुए इसी प्रकार के आयोजन भविष्य में भी करते रहने की बात कही। साथ ही एसडीओपी प्रभात पटेल एवं लायंस क्लब के सभी सदस्यों द्वारा शिविर में अपनी सेवा देने वाले मेडिकल स्टाफ एवं पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्र से आए महिला पुरुष एवं बच्चों का निशुल्क इलाज किया गया एवं निशुल्क दवा भी वितरित की गई। शिविर में लगभग 300 मरीजों को डॉक्टरों द्वारा बीमारी से संबंधित परामर्श दिया गया न्यूरो148, यूरो 42, शिशु रोग 31, कैंसर 10 कुल 223 मरीजों सफल इलाज किया गया। साथ ही खरसिया के प्रसिद्ध सेवाभावी चिकित्सक डॉ डीपी पटेल द्वारा 55 मरीजो का निशुल्क इलाज करते हुए अपनी सेवा भावना का परिचय दिया। लायंस क्लब टीम के इस सराहनीय एवं समाजसेवी कार्य की सभी मरीजों द्वारा प्रशंसा की गई। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष ला. रामनारायण सोनी, सचिव लायन अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ला सत्येन्द्र गवेल, पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर हितेश गबेल, ला सुन्दरमल चंदवानी, लायन अमित अग्रवाल, लायन दुर्गेश ठक्कर, ला विनय कबूलपूरीया सहित अन्य लायन सदस्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

बांग्लादेश के हिंदुओं के प्रति संवेदना को लेकर उमेश पटेल ने खरसिया में निकाला कैंडल मार्च

श्री अग्रसेन जी की आरती वंदना एवं प्रबुद्धजनों के सम्मान के साथ प्रारम्भ हुआ अग्रसेन जयंती समारोह

स्काई एलॉयज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

श्री राधा किशोरी के श्रीमुख से बह रही है श्रीमद्भागवत की रसधार

रेलवे साइंडिंग में कोयला लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक लगाने की मांग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मालाकार के नेतृत्व प्रदेश प्रभारी ज़रिता लैतफलांग का आत्मीय स्वागत
Next Article 3 लाख लोगों तक पुलिस की प्रत्यक्ष पहुंच, जिले में साइबर जागरूकता पखवाड़े का समापन

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट वायलर विस्फोट, कंपनी निर्देशक अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना-सीएम साय
महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
‘महादेव पान मसाला’ में नकली सिगरेट का जखीरा पकड़ाया
भीषण गर्मी : 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?