NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुलिस द्वारा चलाया जा रहा साईबर जन जागरूकता पखवाड़ा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पुलिस द्वारा चलाया जा रहा साईबर जन जागरूकता पखवाड़ा
जशपुरनगर

पुलिस द्वारा चलाया जा रहा साईबर जन जागरूकता पखवाड़ा

lochan Gupta
Last updated: October 9, 2024 12:23 am
By lochan Gupta October 9, 2024
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा निर्देशों के अनुरूप पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में साईबर जन जागरूकता पखवाड़ा 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के तहत् पुलिस टीम द्वारा जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्था, हॉस्टल एवं सामुदायिक जगहों पर जाकर कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है।
साइबर अपराधी लगातार नए तरीकों से लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। एक समय था जब ओटीपी से ठगी की शिकायतें ज्यादा आती थीं, लेकिन अब ‘डिजिटल अरेस्ट’, सेक्सटार्षन और शेयर मार्केट ट्रेडिंग जैसे जटिल तरीकों से अपराधी लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। खासकर पढ़े-लिखे लोग इन धोखाधडिय़ों का शिकार बन रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया प्रोफाइल्स की सुरक्षा के लिए प्राइवेसी सेटिंग्स को ऑन करने और टू-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करने की सलाह दी। मौके पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन का डेमो भी दिया गया। अनजान व्यक्तियों को बैंक से संबंधित जानकारी, जैसे एटीएम पिन, सीवीसी नंबर, ओटीपी या पासवर्ड कभी साझा न करें। फेसबुक पर किसी मित्र द्वारा पैसों की मांग करने पर जल्दबाजी न करें और पहले उसकी सत्यता जांच लें।
नीचे उल्लेखित महत्वपूर्ण और आवश्यक सावधानी है। अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए इस प्रकार की जानकारी को केवल विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोतों के साथ ही साझा करना चाहिए
आधार कार्ड नंबर
आधार कार्ड में हमारी व्यक्तिगत जानकारी होती है, जैसे नाम, पता, जन्मतिथि आदि। अगर यह जानकारी गलत हाथों में जाती है, तो इसका दुरुपयोग आपकी पहचान चोरी या वित्तीय धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है।
पैन कार्ड नंबर
पैन कार्ड नंबर आपकी कर (टैक्स) संबंधित जानकारी से जुड़ा होता है। इसे साझा करने से कोई भी व्यक्ति आपकी वित्तीय गतिविधियों का गलत फायदा उठा सकता है, जैसे आपके नाम से फर्जी बैंक खाता खोल सकता है या गलत टैक्स दाखिल कर सकता है।
एटीएम कार्ड नंबर
एटीएम कार्ड नंबर आपकी बैंकिंग जानकारी का मुख्य हिस्सा है ,अगर इसे आपने किसी से शेयर किया तो कोई व्यक्ति आपके खाते से पैसे निकाल सकता है या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकता है।
ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड)
ओटीपी एक अस्थायी पासवर्ड होता है, जो किसी ट्रांजैक्शन या अकाउंट लॉगिन को सत्यापित करने के लिए भेजा जाता है। यह सुविधा आपके खाते से अनाधिकृत लेन देन को रोकने के लिए होता है अगर आप इसे किसी गलत व्यक्ति के साथ साझा करते हैं, तो वे आपकी सहमति के बिना ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से गोपनीय शिकायतें
महिला सेल ने अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी, जिससे बालिकायें, महिलाएं अपनी गोपनीय शिकायतें सीधे पुलिस तक पहुंचा सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से इस ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गई। सतर्क रहें किसी भी अनजान कॉलर को निजी जानकारी न दें, चाहे वो कितना भी विश्वसनीय लगे। आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है, और इसके लिए सतर्कता और सावधानी जरूरी है।
घटना हो जाने पर क्या करें
साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में 1930 पर काल करे सेंट्रल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल 222.ष्4ड्ढद्गह्म् ष्ह्म्द्बद्वद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर रिपोर्ट करे सावधान रहें, सुरक्षित रहें।

You Might Also Like

11 किलो गौ मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

संकल्प जशपुर, कुनकुरी व पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी

तपकरा के केरसई में हाथियों का तांडव

पूर्व विधायक यूडी मिंज के विवादित पोस्ट पर गरमाया माहौल

जशपुर में विशाल कांवड़ यात्रा आज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में तेजी से हो रहा काम
Next Article समस्याओं के निराकरण में अहम कड़ी बना सीएम कैंप कार्यालय

खबरें और भी है....

हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था
60 हजार रुपए रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
घर में पाले हुए 14 कबूतरों की चोरी
15 मिनट की आंधी से 15 लाख का फटका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?