रायगढ़। रायगढ़ की पहचान जाने माने दानी शिरोमणि सेठ किरोड़ीमल अग्रवाल, संगीत सम्राट राजाधिराज चक्रधर महाराज के साथ बीसवीं शताब्दी में औद्योगिक क्षेत्र और कोयला उत्पादन को लेकर है। इससे परे सनातन संस्कृति को अलग पहचान देने के लिए रेखा महमिया की टीम रायगढ़ शहर में सामूहिक तुलसी विवाह एकादशी उद्यापन करने जा रही है, जिससे रायगढ़ के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ जाएगा जैसे भूपेश सरकार ने रामलीला मैदान में भव्य और विशाल रामायण प्रतियोगिता का आयोजन कर स्वर्णिम इतिहास लिखे थे। रेखा महमिया धर्म,आस्था,विश्वास और सनातन संस्कृति के अति महत्वपूर्ण तुलसी विवाह का आयोजन करने जा रही है जिसकी विधिवत तैयारी रेखा महमिया की टीम युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दी हैं। रेखा महमिया ने बताया कि एकादशी उद्यापन तुलसी विवाह के लिए मेरठ से आ रहे सजीव प्रतिमा की झांकी जो रायगढ़ शहर के चौक, चौराहों से गुजरेगी। जिसमें भव्य और विशाल हनुमंत लला, खाटू श्याम, राधा कृष्ण की संजीव प्रतिमा रायगढ़ वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बनेगी। एकादशी उद्यापन के लिए 200 यजमान की उपस्थिती रहेंगी। इन यजमाओं के साथ वर वधू के परिजन भी उपस्थित रहेंगे। रायगढ़ शहर के लिए यह अनूठा कार्यक्रम है। जिसके लिए विधिवत ग्यारस समिति बनाई गई है।? जिसमें पदाधिकारी, सदस्य, सुनीता अग्रवाल, संतोष, चिराग, सीमा लेंध्रा, वन्दना बंसल, ट्विंकल, सरोज सुनालिया, उमा छपारिया, शीला गर्ग,रानू मित्तल, नीमा जिंदल, सुमन सावडिय़ा, शीतल लोचन, शीतल गंज, बबिता रतेरिया, ममता, मित्ताली जिंदल, पायल पुष्पक, रीना बापोंडिय़ा, सीमा, मोनिका, सरोज कार्यक्रम के संरक्षक के रुप में सुनील लेंध्रा, पूनम महमिया, भरत अग्रवाल सारंगढ़, सुभाष चिराग, सुशील मित्तल, नरेंद्र रतेरिया, संजय तायल, गोपाल, अनिल गर्ग, कमल सुहागन, विक्की पुष्पक, अजय पीहू ज्वेलर्स, अभिमन्यु एवं अन्य। रेखा महमिया ने बताया कि तुलसी विवाह उपरांत यज्ञपूर्णाहुति होगी, गौदान का कार्यक्रम होगा, जिसमें 27 पंडित जोड़े के साथ महा प्रसाद लेंगे व जजमानों को आशीर्वाद देगें। उद्यापन करने वाले परिवार हेतु फलाहार के साथ महाभोग की व्यवस्था व आवासीय व्यवस्था समिति की ओर से की गई है।
तुलसी विवाह की तैयारी में लगी रेखा महमिया की टीम

By
lochan Gupta
