NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धूमधाम से मनाया जाएगा नवीन जिंदल का जन्मदिन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > धूमधाम से मनाया जाएगा नवीन जिंदल का जन्मदिन
रायगढ़

धूमधाम से मनाया जाएगा नवीन जिंदल का जन्मदिन

lochan Gupta
Last updated: March 9, 2025 12:04 am
By lochan Gupta March 9, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह के चेयरमैन नवीन जिंदल का जन्मदिवस इस वर्ष खास तरह से मनाया जाएगा। 9 मार्च को श्री जिंदल के जन्मदिवस से लेकर 20 मार्च को ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन इमरिट्स श्रीमती सावित्री जिंदल के जन्मदिवस के बीच 12 दिनों तक जेएसपी समूह द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज श्री जिंदल के जन्मदिन के साथ कार्यक्रमों की इन श्रृंखला की शुरूआत होगी।
रविवार, 9 मार्च को लोकसभा सांसद एवं जेएसपी समूह के चेयरमैन नवीन जिंदल का जन्मदिन रायगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की शुरूआत सुबह 6रू30 बजे जेएसपी परिवार के सभी सदस्यों के लिए योग के विशेष सत्र के साथ होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे से संयंत्र परिसर स्थित मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। 9 बजे पुराने क्लब हाउस मैदान स्थित व्हाइट हाउस में श्री जिंदल एवं जिंदल परिवार की तस्वीरों से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद 10 बजे जिंदल फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ की जिला जेल में जरूरत की सामग्रियां उपलब्ध कराई जाएंगी। 11 बजे जिंदल आशा के विशेष बच्चों द्वारा केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई जाएंगी। विशेष बच्चों द्वारा इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएंगी। यहां जिंदल फाउंडेशन द्वारा वयोवृद्ध नागरिकों की सेवा के लिए विशेष रूप से तैयार एंबुलेंस स्वस्ति एक्सप्रेस का उद्घाटन किया जाएगा। ग्राम डोंगाढकेल स्थित संचार वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शाम 4 बजे ओपी जिंदल ऑडिटोरियम में आसपास के गांवों के मेधावी विद्यार्थियों को जिंदल फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति का वितरण किया जाएगा। रात 8 बजे रायगढ़ स्टेडियम में ओपी जिंदल कार्डिनल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान भी श्री जिंदल का जन्मदिन मनाया जाएगा।
आज पतरापाली में विशाल भंडारा
श्री जिंदल के जन्मदिवस के अवसर पर जिंदल स्टील एंड पॉवर द्वारा पतरापाली में भारतीय स्टेट बैंक के पास स्थित पार्किंग क्षेत्र में विशाल भंडारे का आयोजन रविवार दोपहर 12 बजे से किया गया है। जेएसपी प्रबंधन ने सभी से इस भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा 20 मार्च को श्रीमती सावित्री जिंदल के जन्मदिवस तक अनेक कार्यक्रमों का आयोजन जेएसपी द्वारा किया जाएगा। इसमें वृद्धाश्रमों, अनाथालयों, विशेष बच्चों के केंद्रों सहित जरूरतमंदों को राशन एवं अन्य सामग्रियों के वितरण, निशुल्क चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, प्राथमिक एवं आपातकालीन चिकित्सा प्रशिक्षण, सडक़ सुरक्षा जागरूकता शिविर, मैराथन, रंगोली एवं चित्रकला स्पर्धा, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरूआत, गौशाला में शेड निर्माण, विशेष बच्चों के लिए खेल स्पर्धा, प्रेरक फिल्मों के प्रदर्शन सहित अनेक कार्यक्रम शामिल हैं।

You Might Also Like

जिंदल पार्किंग के पास जुआ खेलते तीन सपड़ाए

पचधारी डेम में दो सगी बहनों की लाश मिली

जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा नवजात शिशु देखभाल सप्ताह का आयोजन

बिजली गुल की समस्या नहीं हुई दुरुस्त तो होगा आंदोलन : आशीष ताम्रकार

ग्राम छींच में निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर में कुंभ भराई कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर हुआ प्रकरणों का निपटारा
Next Article दर्रामुड़ा में नल-जल योजना फेल! जिम्मेदार कौन?

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
तलईपल्ली कोयला परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, देश की ऊर्जा जरूरतों को दे रही मजबूती
ओवरलोड पिकअप पलटी, 22-23 लोग घायल
पड़ृोसी ने की किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
ताड़ी बेचते तेलंगाना का अधेड़ पकड़ाया, 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?