NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक नारी सब पर भारी उत्तरी गनपत जांगड़े
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > एक नारी सब पर भारी उत्तरी गनपत जांगड़े
सारंगढ़

एक नारी सब पर भारी उत्तरी गनपत जांगड़े

lochan Gupta
Last updated: August 31, 2024 2:30 am
By lochan Gupta August 31, 2024
Share
5 Min Read

सारंगढ़। सारंगढ़ जिला बनाने में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। वे सारंगढ़ विधानसभा की पहली महिला विधायक हैंए जिन्होंने न केवल इस क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाईए बल्कि क्षेत्र की जनता के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। सारंगढ़ विधानसभा के गठन के बाद से कोई भी पार्टी का प्रत्याशी लगातार दो बार विधायक नहीं बना इस मिथक को भी उत्तरी गनपत जांगड़े ने तोड़ी और अपने विकास कार्यों के बल पर लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गईं। यह उपलब्धि न केवल सारंगढ़ की जनता के बीच चर्चा का विषय है बल्कि प्रदेश स्तर पर भी इसकी सराहना हो रही है। उत्तरी गनपत जांगड़े का राजनैतिक सफर उनके आत्मविश्वासए निष्ठा और मेहनत प्रत्यानुभूति है। उन्होंने जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए कई विकास कार्य किए। उनके द्वारा किए गए कार्यों में सडक़ निर्माणए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधारए शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं शामिल हैं। जांगड़े ने यह सुनिश्चित किया कि हर वर्ग और हर तबके को उनके हक और अधिकार मिलें। सारंगढ़ को जिला बनाने का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआए और इस दिशा में जांगड़े की कोशिशों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने लगातार सरकार और प्रशासन पर दबाव बनाया कि सारंगढ़ को अलग जिला घोषित किया जाए। उनकी इस पहल का परिणाम यह हुआ की सारंगढ़ एक स्वतंत्र जिले के रूप में अस्तित्व में आया जिससे क्षेत्र के विकास की संभावनाएं भी बढ़ गई महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी जांगड़े ने कई अहम फैसले लिएए योजनाएं शुरू की गई उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाए। इस वजह से सारंगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। विधायक के रूप में जांगड़े ने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बजट का सही उपयोग किया। उन की इस कोशिश के परिणाम स्वरूपए सारंगढ़ के छात्र अब उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं प्राप्त कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी उत्तरी गनपत जांगड़े ने काम किया है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर बनानेए नए अस्पतालों के निर्माण और मेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। इससे सारंगढ़ के लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं और उन्हें अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। सारंगढ़ के विकास के लिए जांगड़े का योगदान वास्तव में अतुलनीय है। उनके द्वारा उठाए गए कदम न केवल सारंगढ़ के वर्तमान बल्कि भविष्य के लिए भी मील का पत्थर साबित होंगे। आज सारंगढ़ की जनता उनके प्रयासों की सराहना कर रही है और उनके नेतृत्व में आगे बढऩे के लिए तैयार है। विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े की यह उपलब्धि न केवल सारंगढ़ बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। उनके संघर्ष मेहनतए सेवा के इस सफर को सारंगढ़ की जनता सदैव याद रखेगी।सारंगढ़ का विधायक बनने के बाद से उन्होंने जो विकास कार्य किएए उनकी गूंज न केवल सारंगढ़ में बल्कि प्रदेश स्तर पर भी सुनी जा रही है। विधायक उत्तरी जांगड़े का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने न केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास की एक नई धारा बहाईए बल्कि पूरे प्रदेश में एक मिसाल कायम की। उन के द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि सारंगढ़ का यह सफर आगे भी विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।

You Might Also Like

समितियों में खाद बीज भंडारित है, किसान शीघ्र करें उठाव : कलेक्टर

शा.कन्या पूर्व मा. शाला भटगांव में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

सेवा सहकारी समिति भेड़वन में सैकड़ों क्विंटल धान की आई कमी

अतंत: तीन साल बाद पकड़ाया धोखाधड़ी फरार आरोपी

लोकसभा चुनाव को लेकर अर्ध सैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खेल स्वास्थ्य के साथ हमें मेहनती और अनुशासित बनाता है- अनिकेत
Next Article वृक्षारोपण कर आठ सौ पौधे का किया गया वितरण

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?