बसना। शासकीय प्राथमिक शाला गौरटेक विकास खण्ड बसना में संकुल समन्वयक संतलाल मुकर्जी के मार्गदर्शन में ‘एफएलएन स्टार ऑफ द वीक’ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एफएलएन के लक्ष्यों को पूरा करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक सप्ताह में एक बार किया जाएगा। जिसमें कक्षा पहली से पांचवीं के सभी बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में एफएलएन से संबंधित गणित कौशल एवं भाषा कौशल के 10 प्रश्न लिखित और मौखिक रूप में बच्चों से पूछा गया। सबसे पहले और सही उत्तर देने वाले विद्यार्थी को विजेता के रूप ‘एफएलएन स्टार ऑफ द वीक’ घोषित किया गया। इस सप्ताह के ‘एफएलएन स्टार ऑफ द वीक’ के विजेता कक्षा पाँचवीं से खुशबू यादव, चौथी से टिकमलाल मांझी,तीसरी से प्रीतम यादव,दूसरी से अनुराधा धुबेल और पहली से लक्की विश्वकर्मा हैं। सभी बच्चों को गुलदस्ता से स्वागत किया गया और पुरस्कार स्वरूप एक-एक पेन दिया गया।विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे, विनोद शुक्ला, लोकेश्वर कंवर, विकासखंड स्रोत समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा समन्वयक डिजेन्द्र कुर्रे, रोहित पटेल अनिल साव, आरिफ बेग, तिरिथ पटेल, संतलाल मुकर्जी,प्रभारी प्रधान पाठक शिवकुमार साहू और टिकमचंद त्रिपाठी सहायक शिक्षकने सभी बच्चों को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।



