NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथियों की संख्या में एक बार फिर हुआ इजाफा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हाथियों की संख्या में एक बार फिर हुआ इजाफा
रायगढ़

हाथियों की संख्या में एक बार फिर हुआ इजाफा

रात होते ही पहुंच रहे गांव, खेतों में लगे फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, दहशत में धरमजयगढ़ अंचल के ग्रामीण

lochan Gupta
Last updated: August 7, 2024 2:28 am
By lochan Gupta August 7, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में जंगली हाथियों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा हुआ है। धरमजयगढ़ वन मंडल में ही इन दिनों 139 हाथी अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहे हैं तो वहीं रायगढ़ वन मंडल में भी 03 हाथी विचरण कर रहे हैं। इस तरह कुल रायगढ़ जिले में इन दिनों 142 हाथी विचरण कर रहे हैं जिससे हाथी प्रभावित क्षेत्र के गांवों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। जंगलों में विचरण करने वाले हाथी रात होते ही गांव के करीब पहुंचकर खेतों में लगे फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आलम यह है कि कई गांव के ग्रामीण अपने मकान व फसल की रखवाली करने के लिये रतजगा करने पर मजबूर हो चुके हैं।
वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में ही 139 हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे हैं। हाथियों के इस दल में 35 नर हाथी, 69 मादा हाथी के अलावा 35 बच्चे शामिल हैं। हाथियों के इस दल में सर्वाधिक हाथी छाल रेंज के कीदा बीट में 37 हाथी, लैलूंगा रेंज के मुकडेगा बीट में 22 हाथी, कहरचुंआ बीट में 21 हाथी, छाल के लोटान बीट में 14 हाथी, हाटी बीट में 11 हाथी, कापू के अलोला बीट में 11 हाथी के अलावा धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के अलग-अलग बीट में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसी तरह रायगढ़ वन मंडल में इन दिनों बंगुरसिया पश्चिम बीट में 2 हाथी के अलावा चिमटापानी बीट में 1 हाथी विचरण कर रहा है। रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल को मिलाकर रायगढ़ जिले में वर्तमान में कुल 142 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं।
एक रात में 30 किसानों की फसल को नुकसान
वन विभाग के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग रेंज में हाथियों ने बीती रात अलग-अलग रेंज में 24 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिसमें लोहड़ापानी गांव में 7 किसानों की फसलों को नुकसान, हल्दीझरिया में 4 किसानों की फसलों को नुकसान, बोजिया में 4 किसानों की फसलों को नुकसान, चुहकीमार में 4 किसानों की फसलों को नुकसान, पोटिया में 2 किसानों की फसलों को नुकसान, सेमीपाली में 2 किसानों की फसलों को नुकसान के अलावा खर्रा में 1 किसान की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। इसी तरह रायगढ़ वन मंडल में भी जंगली हाथियों ने एक ही रात में 6 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिसमें सेमीजोर गांव में 5 किसानों की धानप की फसल को नुकसान के अलावा छिवानी में 01 किसान की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इस तरह रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों ने एक ही रात में 30 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

You Might Also Like

सीएम साय आज रायगढ़ अंचलवासियों को देंगे बड़ी सौगात

कर वसूली कमजोर, राजस्व उप निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस

अवैध कबाड़ परिवहन व सिल्को मैंगनीज पत्थर के अवैध भंडारण छापा

इतिहास रचने जा रही देवकी रामधारी फाउंडेशन

28 से अकलतरा में रुकेगी टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लूंगी-बनियान में स्कूल पहुंचा शराबी हेडमास्टर
Next Article जिले में दिनभर धूप के बाद रात में बारिश

खबरें और भी है....

सीएम साय ने सीसीपीएल के विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप
चांपा स्टेशन में एंबुश टिकट चेकिंग अभियान
पिता ने काम करने कहा तो बेटा ने पीट-पीटकर मार डाला
स्टूडेंट्स को सीएम विष्णुदेव साय ने दिए 2-2 लाख
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Popular Posts

सीएम साय ने सीसीपीएल के विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?