रायगढ़। कृष्ण ललित कला महाविद्यालय द्वारा प्रदेश की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता कौशल महोत्सव का आयोजन तीन जुलाई 2024 को हुआ। इस कत्थक स्पर्धा में देशभर से सैकड़ो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में शहर के पार्क एवेन्यू कालोनी निवासी समीर अग्रवाल की पुत्री सृष्टि अग्रवाल 9 साल ने हिस्सा लिया था और अपनी शानदार प्रस्तुति देते हुए राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सृष्टि खेल एवं नृत्य के क्षेत्र में एक अलग रुचि रखती है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उन्होंने अपनी कला का जौहर मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश व रायगढ़ का नाम रोशन किया है। सृष्टि के पिता ने बताया कि रामनिवास टाकीज मार्ग पर स्थित डांस क्लास में उसकी पुत्री प्रशिक्षण कर रही है जिनकी गुरु तब्बू परवीन है।
राष्ट्रीय कत्थक प्रतियोगिता में अव्वल रही शहर की सृष्टि

By
lochan Gupta
