NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: टाउनशिप में आपसी विवाद के चलते दो गुटों में चली गोली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > भिलाईनगर > टाउनशिप में आपसी विवाद के चलते दो गुटों में चली गोली
भिलाईनगर

टाउनशिप में आपसी विवाद के चलते दो गुटों में चली गोली

दो युवक घायल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2024 10:27 pm
By lochan Gupta June 26, 2024
Share
4 Min Read

भिलाईनगर। भिलाई नगर में गैंगवार की खबर सामने आ रही है। मंगलवार-बुधवार की देर रात ग्लोब चौक से सेक्टर-7 की तरफ जाने वाले रास्ते में गोली चलाई गई है। गोली अमित जोश ग्रुप ने मारी है। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अमित जोश सेक्टर 6 का रहने वाला है। और निगरानी बदमाश है। वो आदतन बदमाश है। उसके दुर्ग भिलाई के अलग-अलग थानों में कई मारपीट व अन्य गंभीर अपराध दर्ज हैं। जोश ग्रुप का वहीं के स्टैंलिन ग्रुप के साथ पुराना विवाद है। स्टैंलिन ग्रुप में रोशन स्टैंलिन के साथ प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना जैसे लोग जुड़े हैं।बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले रोशन स्टैलिंन ने अमित जोश के बहनोई लक्की को ब्लेड मारा था। उसे 7-8 टांके भी लगे थे। इसके बाद से उनके बीच विवाद बढ़ गया था। 25 जून को अमित जोश की एनवर्सरी थी। वहां पार्टी करने के बाद देर रात 1-2 बजे के बीच जोश और उसका एक साथी बाइक से घूमने निकले थे। वो लोग जैसे ही ग्लोब चौक के आगे पहुंचे उन्हें बाइक में तीन लडक़े दिखे। ये लडक़े दूसरे ग्रुप के बताए जा रहे हैं, जो बाहर से आए थे।उन्हें देखकर जोश ने उनके ऊपर गोली चला दी। गोली दो लडक़ों को लगी। इसके बाद जोश वहां से भाग गया। सूचना पाकर भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें रायपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों का इलाज रायपुर मेकाहारा में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।अमित जोश और स्टैलिंग ग्रुप दोनों भिलाई नगर एरिया में सक्रिय हैं। इनका मूल काम बीएसपी क्वार्टर में कब्जा करके उन्हें किरायेपर चढ़ाना है। इससे ये लोग काफी अच्छी कमाई कर लेते हैं। इनके डर से बीएसपी के अधिकारी भी उन क्वार्टर में कार्रवाई करने से डरते हैं, जिन पर इनका कब्जा है।दो साल पहले दुर्ग केंद्रीय जेल में पदस्थ असिस्टेंट जेलर अशोक साव के घर देर रात कुछ हथियार बंद नकाबपोशों ने हमला किया था। उन्होंने साव के घर का दरवाजा तोडऩे की कोशिश की। परिजनों ने पद्मनाभपुर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात बदमाश अमित जोश को गिरफ्तार किया था।अमित जोश को भिलाई नगर पुलिस ने बीते 4 जून को गिरफ्तार किया था। 30 अप्रैल 2024 को जुनवानी निवासी गरिमा साहू ने भिलाई नगर थाने में उसने 3 मई 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अमित जोश सुबह 7 बजे उसके घर में जबरदस्ती घुस गया और मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा। मना करने पर उसने हथियार के बल पर लडक़ी के साथ बुरी तरह मारपीट भी की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अमित जोश के खिलाफ हत्या, लूट व अन्य अपराधों के करीब 49 मामले दुर्ग जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

You Might Also Like

रोशनी से जगमगाया सुपेला का घड़ी चौक

अमित जोश को संरक्षण देने वाला ज्योतिषी गिरफ्तार

सेफ्टी कप टूर्नामेंट में बीएसपी यूनाइटेड, बिहार-11 और बीएसपी हंटर्स ने जीते मैच

फ्रेंडली फुटबॉल मैंच खेल कर दिए मतदान करने का संदेश

दो पक्षो मे हुई खुनी भिडंत, एक नाबालिक सहित तीन गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जशपुर जिले के सरकारी स्कूलों में मनाया गया प्रवेश उत्सव
Next Article जशपुर : 1 जुलाई से सभी कोषालयों में पेपरलेस ऑनलाईन माध्यम से प्रस्तुत करना होगा देयक

खबरें और भी है....

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
दीपक बैज के आरोप गैर-जिम्मेदाराना व मनगढ़ंत
पिकअप की ठोकर से बाइक चालक की हुई मौत
कांग्रेस की सोच विकास विरोधी- विजय अग्रवाल
खुले स्कूलों के पट, पहले दिन तिलक लगाकर बच्चें का हुआ स्वागत

Popular Posts

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?