NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जशपुर जिले के सरकारी स्कूलों में मनाया गया प्रवेश उत्सव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जशपुर जिले के सरकारी स्कूलों में मनाया गया प्रवेश उत्सव
जशपुरनगर

जशपुर जिले के सरकारी स्कूलों में मनाया गया प्रवेश उत्सव

छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत, नव प्रवेशी बच्चों को बांटी गई कॉपी-किताब और पेन

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2024 10:26 pm
By lochan Gupta June 26, 2024
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरूआत आज से हो गई है। इसी के साथ छात्र-छात्राओं की इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। जशपुर सहित प्रदेश भर में स्कूल खुलने के साथ ही स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। पहले दिन बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील अंतर्गत खुटेरा, बटइकेला के प्राथमिक, माध्यमिक. हाई स्कूल में स्कूल प्रवेश उत्सव मनाया गया। यहां आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में बगीचा एसडीएम श्री ओंकार यादव ने शामिल होकर नव प्रवेशी बच्चों का उत्साहवर्धन किया । इस उन्होंने सभी बच्चों को कॉपी-किताब और पेन दिए।
स्कूलों में लौटी रौनक, बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी
लंबे अंतराल के बाद जब नन्हें-मुन्हे बालक-बालिका स्कूल पहुंचे तो रौनक लौट आई है। स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के समूह द्वारा सभी छोटे बच्चों का मुख्य द्वार पर ही टीका लगाकर,स्वागत किया गया। प्रवेशोत्सव में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया।
नए सत्र के लिए सीएम साय ने स्कूली बच्चों को दी शुभकामनाएं
स्कूल खुलने से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने पर स्कूली बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार का और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी, जो पहली बार स्कूल पहुंचे है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शिक्षकों भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी नई पीढ़ी को आपको सौंप रहा है। आप इन्हें शिक्षा प्रदान कर, संस्कारित कर, विकसित छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करें।
पहले 18 जून को नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरूआत होनी वाली थी लेकिन गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी 25 जून तक बढ़ाई गई थी। जिसके बाद आज स्कूल खुलने पर प्रदेश सहित जिले भर में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। यह सिलसिला 15 जुलाई माह तक चलेगा। जिले के गाँव-गाँव व कस्बे-कस्बे के सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा।

You Might Also Like

नाबालिक बालिका से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

बोड़ोकच्छार गांव के ग्रामीणों को मिल रहा शुद्व पेयजल

‘मिले हर ज़ख्म को मुस्कान से सीना नहीं आया, अमरता चाहते थे पर ज़हर पीना नहीं आया…‘

44 हजार के नशीली कफ सिरफ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय को लाभान्वित करने किया जा रहा शिविर का आयोजन
Next Article टाउनशिप में आपसी विवाद के चलते दो गुटों में चली गोली

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?