सारंगढ़। पतांजलि योग समिति की अध्यक्ष श्रीमती योगेश्वरी दीदी के संनिध्य में योगाभ्यास की क्लासेस चल रही है। जिसमें योग गुरु आचार्य पटेल के मार्गदर्शन पर केशरवानी महिलाएं लाभ उठा रही है। बीच-बीच में योग की एक्सपर्ट शिक्षिकाएं भी आती है इसी बीच प्रदेश की अध्यक्षा श्रीमती विभा विजय केशरवानी का क्रमश: रायगढ़, चंद्रपुर फिर सारंगढ़ के दौरें में यहां योगाभ्यास में शामिल होना हुआ।धन्वंतरि माता की पूजा अर्चना के पश्चात योगाभ्यास में सूर्य नमस्कार और कंधे का दर्द ठीक होने का लाभ उठाये। दुर्ग की महिला समिति की सचिव श्रीमती अन्नपूर्णा भी उपस्थित थीं। श्रीमती विभा दीदी को केशरवानी महिलाएं द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधे, श्रृंगार का सामान व फुलों से उनको सम्मानित किया गया।श्रीमती अन्नपूर्णा का भी बुके और पौधों से सम्मानित किया गया।
विदित हो कि विभा जी ने योग से संबंधित हम सभी को जानकारी प्रदान की। विभा अन्नपूर्णा ने सूर्य नमस्कार बहुत ही अच्छे से किया। योग में शामिल हुए संरक्षिका श्रीमती शीला प्रादेशिक विशेष सलाहकार, संरक्षिका राजेश्वरी,योगेश्वरी, आभा, सचिव समृद्धि, मंजू, सरोज और भी अन्य महिलाएं लाभ उठा रही है। श्रीमती विभा तुलसी के पौधे और बुके से आचार्य पटेल का सम्मान व उनको धन्यवाद दी। फिर उन्होंने श्रीमती शीला, राजेश्वरी, योगेश्वरी, आभा, अन्नपूर्णा समद्धी, मंजू, सरोज और सभी को तुलसी के पौधों से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की उन्होंने प्रशंसा की और आगे भी निरंतर जारी रखने की प्रेरणा दी। अंत में राजेश्वरी ने सभी को धन्यवाद दी। सभी से ज्यादा से ज्यादा उपस्थित होने के लिए आग्रह किया। श्रीमती विभा को केशरवानी भवन में हो रहे परम पूज्य पवन महाराज जी के कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। छग के प्रदेश संरक्षक विजय केशरवानी के साथ कथा सुनकर पुन्य की भागी बनी।
केसरवानी भवन में चल रही योग शिविर में पहुंची प्रदेशाध्यक्ष
