NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री का व्रत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री का व्रत
रायगढ़

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री का व्रत

वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर बांधे रक्षा सूत्र, वट वृक्ष के नीचे सावित्री सत्यावान की कथा का हुआ वाचन

lochan Gupta
Last updated: June 6, 2024 11:59 pm
By lochan Gupta June 6, 2024
Share
5 Min Read

रायगढ़। सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को वट सावित्री की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र और सुख शांति की कामना की। इस दौरान नव विवाहिताओं में वट सावित्री पूजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान वट वृक्ष को मौसमी फल अर्पित कर 108 परिक्रमा के साथ कच्चा सूत्र बांधने और पंखा से ठंडक पहुंचाने के बाद महिलाओं ने आस्था के साथ वट सावित्री कथा भी सुनी।
उल्लेखनीय है कि हिन्दू धर्म में वट सावित्री व्रत का एक अलग ही महत्व हैं। इसे ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वट पूजा किया जाता है। इस दौरान सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं। कहा जाता है कि इस दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लेकर आईं थीं। जिसके बाद उन्हें सती सावित्री कहा जाने लगा। इस पर्व को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से उल्ल्लास के साथ महिलाओं को वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करते देखा गया।वहीं पंडितों ने बताया कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री पूजन करने की परंपरा युगों से चली आ रही है। ऐसे में इस बार अमावस्या तिथि 6जून को था साथ ही इस बार वट सावित्री व्रत के दिन भगवान शनि जंयती भी था, साथ ही गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना गया है। जिसके चलते इस बार का वट पूजा बेहद खास मना गया है। ऐसे में सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को निर्जला व्रत रखकर कर अपने पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष की पूजा किया। इस दौरान शहर में गौरीशंकर मंदिर, बुजी भवन, निकले महादेव मंदिर, सहित अन्य दर्जनो मंदिर व गली-मोहल्लों में वट वृक्षों में महिलाओं ने वट सावित्री का निर्जला व्रत कर वट वृक्ष में रोली बांधकर विधि-विधान से पूजा-अर्चन कर यमराज से पति की लंबी आयु की मांग की है।
महिलाओं में रहा उत्साह
वट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह रहा। इस दौरान महिलाओं ने तपती धूप में दोपहर तक पूजा-अर्चना किया। साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर भी गुंजयमान रहा। वट सावित्री पूजा के बाद सुहागिनो महिलाओं ने सुहाग के रक्षा के लिए सुहाग का सामान आदान प्रदान करते हुए उज्वल भविष्य व परिवार में सुख शांति के लिए कामना की। इसके आलावा महिलाएं अपनी सुहाग की दीर्धायु हेतु निर्जला व्रत रखकर वट सावित्री की पूजा कर सती सावित्री से सदा सुहागन होने का आशीर्वाद मांगा।
क्या है मान्यता
इस संबंध में मान्यता है कि वट (बरगद) वृक्ष के नीचे सावित्री ने अपने मृत पति के शरीर को रखकर यमराज के पीछे-पीछे चली गई थीं। सावित्री के संकल्प से प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया जिससे सावित्री के पति सत्यवान को पुर्नजीवन मिला। इसी मान्यता के चलते सुहागिन महिलाएं अखंड सुहाग की कामना के लिए ज्येष्ठ अमावश्या के दिन वट वृक्ष और यमराज की पूजा करती हैं।
बरगद के पेड़ का विशेष महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बरगद के पेड़ में हिंदू पौराणिक कथाओं के त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश विद्यमान हैं। पेड़ की जड़ें ब्रह्मा का प्रतिनिधित्व करती हैं। वट वृक्ष का तना विष्णु का प्रतिनिधित्व करता है और भगवान शिव बरगद के पेड़ के ऊपरी हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र पेड़ के नीचे पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जिस तरह सावित्री ने अपने समर्पण से अपने पति सत्यवान को यमराज से वापस लाई थीं, उसी तरह इस शुभ व्रत को रखने वाली विवाहित महिलाओं को एक सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है, इसी मान्यता को लेकर हर साल जेष्ठ कृष्णपक्ष के अमावश्या को वट पूजा की जाती है।

You Might Also Like

रामपुर पहाड़ी में लगी भीषण आग, देर रात तक बुझाने में जुटा रहा अमला

दिव्यांग छात्र गोविंद दास को मिलेगा छात्रावास में प्रवेश

कार से कुचलने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

पूर्वांचल के सीमाओं में सजा मातारानी का दरबार

शिक्षित बच्चे ही हमारे देश के भावी भविष्य हैं : पूनम सिंह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले के अस्पतालों के आयुष्मान कार्ड के भुगतान प्रक्रियाधीन, जल्द जारी होगी लंबित राशि
Next Article सुबह से तेज धूप व शाम को बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?