NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभाओं में मिली बड़ी सफलता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभाओं में मिली बड़ी सफलता
जशपुरनगररायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभाओं में मिली बड़ी सफलता

सभाओं का सक्सेस स्ट्राइक रेट 91 प्रतिशत रहा, बढ़ा सीएम साय का दबदबा

lochan Gupta
Last updated: June 5, 2024 10:53 pm
By lochan Gupta June 5, 2024
Share
2 Min Read

जशपुर/रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ चुके हैं। देश में एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त हो चुका है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली सफलता को बरकरार रखते हुए लोक सभा में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा। भाजपा ने प्रदेश के 11 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की। प्रदेश के मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे प्रदेश में कई चुनावी सभाएं की। इस आम चुनाव में सीएम श्री साय ने प्रदेश की सभी 11 सीटों पर 63 सभाएं की। इसमें कोरबा को छोडक़र शेष सभी 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इस तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री की सभाओं का सफलता का स्ट्राइक रेट 91 प्रतिशत रहा। दरअसल, साय ने पहले चरण में 6 और दूसरे चरण की तीन सीटों पर कुल 15 जनसभाएं की। पहले और दूसरे चरण की सभी चार सीटों पर भाजपा जीती। तीसरे चरण में मुख्यमंत्री ने 42 सभाओं से रायपुर में 7 और दुर्ग में 6 सभाएं की थी। छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदर्शन और सीएम की सभाओं की सफलता की दर से विष्णुदेव साय का पार्टी में दबदबा और बढ़ गया है। सिर्फ प्रदेश ही नहीं विष्णुदेव साय ने ओडिशा और झारखंड में भी चुनावी सभाएं लीं, जिससे पार्टी को लाभ मिला।
कार्यकर्ताओं और वोटरों का जताया आभार
छग में भाजपा की जीत को लेकर श्री साय ने कहा कि जनता ने पार्टी पर जो विश्वास जताया है, इसके लिए वे सभी को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी। जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। साथ ही वोटरों का भी आभार जताते हुए श्री साय ने कहा वोटरों ने मोदी की गारंटी, केंद्र सरकार की नीतियों और छग सरकार के कामों पर अपना भरोसा जताया और शानदार जीत दिलाई।

You Might Also Like

जशपुर में हुआ महतारी वंदन लाभार्थी सम्मेलन

बंजारा समाज का रहा है समृद्धशाली इतिहास : मुख्यमंत्री श्री साय

सैंड आर्ट के माध्यम से दिखी विष्णु सरकार के सुशासन और विकास की झलक

सनातन धर्म के उत्थान और सामाजिक जागरूकता में गहिरा गुरु संत समाज की है महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम साय

जुआ खेलते 4 जुआडि़ गिरफ्तार, 27 हजार जप्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, आरोपी रायगढ़ से हुआ गिरफ्तार
Next Article जशपुर में 11 बच्चों का एनईईटी क्वाालीफाई

खबरें और भी है....

प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार
तालाब में डूबने से भाई-बहन सहित चार बच्चों का करुणांत
ट्रैक्टर व स्कूटी भिडं़त, बीएड की छात्र की मौत
बेकाबू होकर सितारा बस खेत में पलटी
विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला

Popular Posts

प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?