NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राजीव लोचन साहित्य संस्था की गरिमामयी काव्य गोष्ठी सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > राजीव लोचन साहित्य संस्था की गरिमामयी काव्य गोष्ठी सम्पन्न
रायपुर

राजीव लोचन साहित्य संस्था की गरिमामयी काव्य गोष्ठी सम्पन्न

नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2025 12:23 am
By lochan Gupta August 19, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। राजीव लोचन साहित्य संस्था रायपुर द्वारा आयोजित भव्य काव्य गोष्ठी आज वृंदावन हॉल में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर शहर और प्रदेश के अनेक साहित्यकारों, कवियों और साहित्यप्रेमियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को यादगार बना दिया। काव्य गोष्ठी में प्रस्तुत की गई मनोरम रचनाओं ने श्रोताओं को गहन साहित्यिक रस में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता का दायित्व डॉ. सुखदेव राम साहू ‘सरस’ ने निभाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. माधुरी दड़सेना ‘मुदिता’ और साहित्यकार व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पी. के. तिवारी मंचासीन रहे। उनके उद्बोधन और प्रेरक विचारों ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर आयोजित ऐसी काव्य गोष्ठियां साहित्य के प्रति न केवल नई पीढ़ी में रुचि जगाती हैं, बल्कि सृजनशीलता को भी प्रोत्साहन देती हैं। इस अवसर पर राजीव लोचन साहित्य संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। संस्था ने संकल्प लिया कि आगामी दिनों में साहित्य को समृद्ध बनाने, पठन-पाठन व लेखन को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली साहित्यकारों को मंच उपलब्ध कराने के प्रयासों को और गति दी जाएगी। नवगठित कार्यकारिणी में श्री रामेश्वर शर्मा, श्री मुरारीलाल साव और डॉ. राजेन्द्र पाटकर ‘स्नेहिल’ को संरक्षक के रूप में दायित्व सौंपा गया है। संस्था की कमान अध्यक्ष के रूप में ऋषि साव के हाथों में सौंपी गई है। संयोजक का दायित्व श्री राजेश चौहान को मिला है, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीमती सुमन शर्मा बाजपेयी निभाएँगी। महिला अध्यक्ष के रूप में आ. कल्याणी तिवारी को चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर श्री राजाराम रसिक और आ. मीता अग्रवाल को स्थान दिया गया है। सचिव पद का दायित्व डॉ. इन्द्रदेव यदु और आ. मंजूषा अग्रवाल को सौंपा गया है। सह सचिव के रूप में मन्नुलाल यदु, निवेदिता वर्मा और मेघा जी को जिम्मेदारी दी गई है। प्रचार सचिव के रूप में यशवंत यदु ‘यश’ और श्री रामचंद्र श्रीवास्तव कार्य करेंगे। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुषमा प्रेम पटेल को दी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. भारती अग्रवाल, राजेश नामदेव, अनिल रॉय भारत, रघुनाथ देशमुख और राज निषाद संस्था की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित साहित्यकारों और अतिथियों ने संस्था की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि संस्था साहित्य की उन्नति और संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

You Might Also Like

पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में देश में 5वें स्थान पर छग

मुख्यमंत्री साय से मिले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी

सीएम साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर लैंड होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट

छग की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मेकाहारा अस्पताल का बदलेगा स्वरूप : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
Next Article राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित देवाशीष और मनतृप्त कौर ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात

खबरें और भी है....

धर्मांतरण पर सरकार सख्त, चंगाई सभा पर लगे रोक, कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस का दूसरा दिन
खेत में लगे करंट की चपेट में आने से आरईओ की मौत
बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस में पकड़ाया 3.37 करोड़ की ज्वेलरी
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल ने मातृत्व सशक्तिकरण में रचा स्वर्णिम इतिहास
रेत तस्करों पर गिरी पुलिस और प्रशासन की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्मांतरण पर सरकार सख्त, चंगाई सभा पर लगे रोक, कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस का दूसरा दिन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?