NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस की होगी दुर्गति, प्रदेश की सभी 11 सीटें जीत रहे : सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > कांग्रेस की होगी दुर्गति, प्रदेश की सभी 11 सीटें जीत रहे : सीएम साय
रायपुर

कांग्रेस की होगी दुर्गति, प्रदेश की सभी 11 सीटें जीत रहे : सीएम साय

दीपक बैज बोले- 400 क्या 150 पार भी नहीं होगा

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2024 11:13 pm
By lochan Gupta May 8, 2024
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों के चुनाव के बाद नतीजों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने-अपने दावे किए हैं। सीएम साय ने कहा कि, आने वाले समय में कांग्रेस की दुर्गति होने वाली है। बैज ने कहा कि, देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। रायपुर में मीडिया से चर्चा में सीएम साय ने कहा कि अच्छा मतदान हुआ है। हमने फीडबैक लिया है। जिस तरह से हमने प्रदेश का दौरा किया है। पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। सोनिया गांधी के देश में बेरोजगारी बढऩे वाले बयान पर सीएमसाय ने कहा कि, इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है। ले देकर उसी बात पर घूमकर आ जाते हैं। अब पूरे देश और छत्तीसगढ़ की जनता उनको नकार चुकी है। इस बार लोकसभा के चुनाव में उनकी और दुर्गति होने वाली है। यह लोग जब जब हारते हैं, तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं और जीतते हैं तो कोई सवाल नहीं उठाता।
सीएम साय ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट भी साझा की। इसमें उन्होंने लिखा- जहां भाजपा का पूरा चुनाव अभियान ‘विकसित भारत’ के विजन को लेकर था, वहीं मुद्दा विहीन कांग्रेस विशेष कर भूपेश बघेल, महंत जैसे नेताओं ने सिर्फ झूठ और बदजुबानी को ही अपना ध्येय बना लिया था। इन लोगों ने संविधान और आरक्षण पर लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश की। लगातार फर्जी वीडियो वायरल किया, यहां तक कि ‘मोदी की गारंटी’ के तहत हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बंद होने की झूठी अफवाहें भी ये फैलाते रहे। उनके नफरत का यह हाल रहा कि हम आदिवासियों के खान-पान तक का उपहास करने जैसी नस्लीय टिप्पणी तक करने से बाज नहीं आए।
150 पार भी नहीं होगा- दीपक बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, प्रदेश की सभी 11 सीटों पर कांग्रेस के जीत की संभावनाएं प्रबल है। कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटें जीत रही है। छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है। जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, वादाखिलाफी के विरोध मतदान किया। आज मतदान हुए सभी 7 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के पक्ष में रुझान साफ दिख रहा था। छत्तीसगढ़ के समान ही पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ वातावरण है। भारतीय जनता पार्टी के 400 पार का नारा खोखला साबित हो गया। जनता समझ गयी कि भाजपा 400 पार का नारा संविधान बदलने के लिये दे रही है। तीन चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गयी। 400 का नारा देने वाली भाजपा 150 तक पहुंचने के पहले ही हांफने लगी है। 150 सीटें पार भी नहीं कर पाएंगे भाजपाई।

You Might Also Like

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

गहने चमकाने का झांसा देकर महिला के जेवरात ले उड़े चोर

बजट खर्च करने में पिछड़े विभाग

लाल आतंक पर कहर बनकर टूटे जवान

गाड़ी की किस्त चुकाने को लेकर उपजे विवाद में युवक की हत्या

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रदेश में 2 माह में 13 एंट्रेंस एग्जाम
Next Article विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?