खरसिया। जोगी कांग्रेस के रायगढ़ लोकसभा अध्यक्ष ठाकुर तरुणसिंह और खरसिया विधानसभा अध्यक्ष मोनू केसरी ने गोमती साय के समक्ष विधिवत भाजपा प्रवेश कर लिया है। इन दोनों बड़े नेताओं ने पहले रायपुर जाकर प्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, गृह मंत्री डिप्टी सीएम विजय शर्मा, डिप्टी सीएम मंत्री अरुण साव, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा नेता राजा रणविजय सिंह जूदेव, घर वापसी के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, विधायक गोमती साय, विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक रोहित साहू तथा रायगढ़ जिले से गिरधर गुप्ता, गोपाल शर्मा, विजय अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, उमेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, कमल गर्ग, महेश साहू, बजरंग अग्रवाल जैसे तमाम बड़े नेताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद रायगढ़ लोकसभा की संयोजक पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने नेतृत्व में खरसिया जोगी कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओं को भाजपा मे प्रवेश करवाया।
भाजपा होगी और सशक्त
हिंदूवादी नेता ठाकुर तरुणसिंह और मोनू केसरी ग्रामीण युवाओं में मजबूत पकड़ है। इन्होंने विगत दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के चपले आगमन पर 100 कारों की रैली खरसिया से चपले के लिए निकाली थी। ऐसे में कहा जा सकता है कि इन दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल हो जाने पर निश्चित तौर पर भाजपा और सशक्त होगी। भाजपा में सम्मिलित होने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से ठा.तरुणसिंह, मोनू केसरी, सतीश शर्मा, रोशन साहू सहित सैकड़ों ने मतदान के तीन दिन पूर्व ही भाजपा प्रवेश कर राधेश्याम राठिया को विजयी बनाने तथा मोदीजी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने और भाजपा को 400 प्लस सीटें दिलाने का संकल्प दोहराया है।
जोगी कांग्रेस के कद्दावर नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
रायगढ़ लोकसभा अध्यक्ष और खरसिया विधानसभा अध्यक्ष सहित सैकड़ों ने किया भाजपा प्रवेश
