NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एबीपी पर लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन हेतु संवाद कार्यक्रम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > भिलाईनगर > एबीपी पर लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन हेतु संवाद कार्यक्रम
भिलाईनगर

एबीपी पर लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन हेतु संवाद कार्यक्रम

lochan Gupta
Last updated: April 29, 2024 10:08 pm
By lochan Gupta April 29, 2024
Share
4 Min Read

भिलाईनगर। भिलाई इस्पात संयंत्र के बिजनेस एक्सीलेंस विभाग द्वारा, एनुअल बिजनेस पर्सपेक्टिव 2024-25पर लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन हेतु संवाद कार्यक्रम का आयोजन सिविक सेंटर स्थित महात्मा गाँधी कला मंदिर में किया गया।संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता के मुख्य आतिथ्य में किया गया।इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) समीर स्वरुप, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) बीके गिरी, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) तापस दासगुप्ता उपस्थित थे।संवाद सत्र के बाद भिलाई बिरादरी को संबोधित करते हुए निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने सभी को बीते वित्त वर्ष की सफलता और श्रेष्ठ उत्पादन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हम सब के मिलकर काम करने से हासिल हुई है।इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि प्रस्तुतीकरण में आप सब ने देखा कि थोड़ी सी कमी विभिन्न क्षेत्रों में रह गई है पर मुझे आशा है कि यह कमी हम इस वित्त वर्ष में पूरा कर लेंगे। उन्होंने बेहतर निष्पादन के लिए सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कहा कि जहां भी सुरक्षा में सुधार हुआ है वहां निष्पादन में भी सुधार देखने को मिला है।हाउसकीपिंग, सुरक्षा और इक्विपमेंट की उपलब्धता और आपसी संवाद आपके कार्य को बेहतर बनाता है। उन्होंने सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सुरक्षा किसी व्यक्ति विशेष या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सब सुरक्षा वारियर है। हमें पसीने से इस्पात बनाना है खून से नहीं।उन्होंने कहा कि इस्पात निर्माण में खदानों की स्थिति महत्वपूर्ण है, यह हमारे लिए ‘लक्ष्मी’ है। उन्होंने खदानों से उत्पादन बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि हमें नई खदानें भी प्रारंभ करनी है।शासन और सबके सहयोग से रावघाट में हम उत्पादन शुरू कर पाए हैं इसे हमे और बढ़ाना है। रावघाट से अयस्क मिलने से हमारी बहुत सी समस्याएं कम होंगी।संवाद सत्र में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने कहा कि बाजार और मांग को ध्यान में रखते हुए आगामी वर्ष की उत्पादन योजना बनायी जाती है।रेल की मांग को देखते हुए हमने हेड हार्डेंड रेल को विकसित किया है। इसमें कड़ी मेहनत लगी है। हाल ही में हमने एक रैक भेजी है और शीघ्र ही एक और रैक रवाना करेंगे।उन्होंने चर्चा में कहा कि रेल की मांग को देखते हुए एक नयी रेल मिल बनाने की भी योजना पर विचार चल रहा है। पुराने रेल मिल को क्रमश: हटायेंगे। उन्होंनेपर्यावरण के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि आज हम सभी मिलकर शपथ लें कि हम सब भिलाई की हरियाली को बढ़ाने के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रयास करेंगे। उन्होंने जल की खपत को कम करने के लिए टाउनशिप के निवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर प्रयास करें कि कम से कम जल का उपयोग करें।उन्होंने चर्चा में बताया कि भिलाई में पानी की कमी को पूरा करने के लिए शिवनाथ नदी से पानी लाने का प्रयास किया जा रहा है इससे आगे भिलाई को जल की कमी नहीं होगी।

You Might Also Like

विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने हेतु एक बार पुन: मोदी सरकार बनाए : ललित

नाली जाम करने वालो से निगम ने वसूला जुर्माना

मजदूरी तक नहीं दे रहे ठेकेदार, डकार गए एडब्ल्यूए का पैसा

छत्तीसगढ़ में हवाला कारोबारी ‘नीरू भाई’ के ठिकाने पर रेड

५०० व २०० के नकली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भिलाई के सुपेला में सिलेंडर लिकेज से महिला और दो बच्चे झुलसे
Next Article भिलाई स्टील प्लांट के 4 अधिकारी और 117 कर्मचारी रिटायर, बढ़ा दबाव

खबरें और भी है....

जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
2 ट्रेलरों में भिड़ंत, जिंदा जला ड्राइवर
गांव-गांव तक पहुंचेगी विकास की रोशनी : ओ.पी. चौधरी
शादीशुदा महिला के साथ रेप, पति को बताने के बाद पहुंची थाने, गिरफ्तार
सडक़ पर आया 51 हाथियों का दल, दल में शावक भी शामिल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?