भिलाईनगर। पांच माह पूर्व सिंधी कॉलोनी में एक महिला के घर में अलमारी का ताला चाबी बनाने के नाम पर पहुंचे दो सरदारों ने घर की अलमारी में रखें जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए।और आरोपियों को पुलिस ने काफी मशक्कत के पास पकडऩे में सफलता प्राप्त की। तथा उनके पास से आठ लाख 75000 के जेवरात बरामद किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 माह पहले सिंधी कॉलोनी निवासी सविता तालरेजा ने मोहन नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, कि उसके घर में अलमारी का ताला चाबी बनाने के नाम पर दो सरदारों ने प्रवेश किया। और उसे बातों में उलझा कर अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट होने के पश्चात पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में शहर एसपी अभिषेक झा के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया।और आरोपियों की पतासाजी करने का काम प्रारंभ किया गया।पुलिस ने इस मामले में सर्वप्रथम वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फोटेस को तलाश, तो उसमें घटनास्थल के आसपास दो सरदार घूमते हुए दिखाई पड़े। इनकी पहचान पुलिस ने धार निवासी राजू सिंह एवं निशांत सिंह के रूप में की। उसके पश्चात पुलिस ने इन आरोपियों की पतासाजी करने का प्रयास किया। तो आरोपी का लोकेशन बड़ोदरा मिला। पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए इसके बाद पुलिस ने अपने तरीके से आरोपियों की तलाश की। इस दौरान इन आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर चेंज कर दिया था। परंतु पुलिस को आरोपियों के जावरा में होने की जानकारी मिली। तो पुलिस ने यहां पर घेराबंदी कर जावरा के ओम लाज में आरोपियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की।और इनको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।तो दोनों आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए जेवरात को सोना चांदी के व्यापारी जीवन सोनी के पास बेच दिया है।पुलिस ने जब व्यापारी जीवन सोनी की तलाश की, तो पता चला कि वह 2 करोड़ का सोना लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारत 331(3 )305( ए) के तहत कार्यवाही की है।आरोपियों को पकडऩे में निरीक्षक तापेश्वर सिंह ए सी सी यू,उप निरीक्षक पारस ठाकुर सहायक उप निरीक्षक राजेश पांडे गुप्तेश्वर यादव प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह, चंद्रशेखर बंजीर आरक्षक अश्वनी यदु, नरेंद्र सहारे,टापेश्वर साहू, विकास यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।