रायगढ़। जिले की तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में 18 फरवरी की रात एक विवाहिता महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के ऊपर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोढ़ी में 18 फरवरी की रात एक विवाहिता महिला प्रियंका गुप्ता पति अभिषेक गुप्ता 25 साल ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते 19 फरवरी की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतरावाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ग्राम गोढी के ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक गुप्ता और प्रियंका का विवाह 9 दिसम्बर 2023 को हुआ था। 18 फरवरी की सुबह अभिषेक रोजाना की भांति तराईमाल में स्थित किसी प्लांट में काम है। दोनों हंसी खुशी जीवन यापन करते आ रहे थे इसी बीच अचानक महिला के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने से वो भी अचंभित हैं कि आखिरकार महिला ने किन कारणों से यह कदम उठाया है।
मृतका के परिजनों ने लगाया आरोप
प्रियंका गुप्ता के द्वारा आत्महत्या की जानकारी मिलते ही तमनार के ग्राम गोढ़ी पहुंचे मृतका के परिजनों ने तमनार थाने में ससुराल वालों के खिलाफ प्रियंका आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। प्रियंका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उनकी बेटी की हत्या कर शव टांगने का आरोप भी लगाया है।
फांसी पर लटकी हुई मिली महिला की लाश
