NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राहुल जी की न्याय यात्रा से भाजपा घबराई- सचिन पायलट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राहुल जी की न्याय यात्रा से भाजपा घबराई- सचिन पायलट
रायगढ़

राहुल जी की न्याय यात्रा से भाजपा घबराई- सचिन पायलट

गे्रस की दिग्गज नेता पहुंचे रायगढ़, राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सफल बनाने किया आव्हान, प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज

lochan Gupta
Last updated: February 3, 2024 12:42 am
By lochan Gupta February 3, 2024
Share
6 Min Read

रायगढ़। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगामी दिनों में रायगढ़ के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाली है। अभी वर्तमान में राहुल गांधी की न्याय यात्रा झारखण्ड में है जो कि ओडिसा होते हुए रायगढ़ पहुंचेगी। ऐसे में इस न्याय यात्रा के लिए रणनीति बनाने और पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए इसे सफल बनाने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, भूपेश बघेल, चरणदास महंत, दीपक बैज शुक्रवार की शाम कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां कांगे्रस कायकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए उनका जोदार स्वागत किया। इस दौरान कांगे्रस कार्यालय में अव्यवस्था के चलते इन नेताओं को धक्का मुक्की का भी सामना करना पड़े।
मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 08 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा ओडिसा होते हुए रायगढ़ पहुंचेगी। जहां रायगढ़ शहर के छातामुड़ा चौक से न्याय यात्रा ढिमरापुर चौक पहुंचेगी। इसके अलावा राहुल गांधी रायगढ़ में रूकेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा भी करेंगे। राहुल गांधी के न्याय यात्रा के तैयारी का जायजा लेने शुक्रवार की शाम साढ़े 6 बजे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, भूपेश बघेल, चरणदास महंत, दीपक बैज शुक्रवार की शाम रेलवे स्टेशन चौक पर स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडों के अलावा आतिशबाजी के साथ इन नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इन नेताओं के कांगे्रस कार्यालय पहुंचने पर अव्यवस्था के चलते इन नेताओं को झूमाझटकी और धक्का मुक्की का भी सामना करना पड़ा। जिस पर अंतत: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को माइक सम्हालते हुए कार्यकर्ताओं को शांत रहने तथा बैठक की कार्रवाई शुरू करने के लिये समझाईश देनी पड़ी। तब जाकर किसी तरह ये नेता अपना उद्बोधन पूरा कर सके।
सचिन पायलट ने कांगे्रस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार राहुल गांधी ने भारत जोडो यात्रा का आगाज किया था। जिसमें उन्होंने साढ़े 4 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा की थी। इसी प्रकार की एक यात्रा राहुल गांधी ने 14 जनवरी से मणिपुर से चालू की है और यह यात्रा लगातार अलग-अलग राज्यों से होते हुए 08 फरवरी को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। इसी यात्रा के संबंध में हम उस रास्ते से आयें हैं जिस रास्ते पर राहुल गांधी की न्याय यात्रा निकलेगी। राहुल गांधी के द्वारा जो मुद्दे उठाया जा रहा है वह बहुत ही महत्वपूर्ण है, मुद्दे न्याय दिलानें के हैं, उन लोगों की आवाज उठाने के लिये है जो हमारे समाज में दबा हुआ है, पिछडा हुआ है, जिनकी बात कोई सुनने को तैयार नही है। केन्द्र की जो सरकार है जिसने लगातार दस साल शासन किया। लेकिन वह अपने रिपोर्ट कार्ड में चर्चा करने पर तैयार नही है। उन लोगों की आंख खोलने के लिये और विपक्ष की, जनता की, नवजवानों की, महिलाओं की, किसानों की आवाज दबाने का काम जो केन्द्र सरकार कर रही है। उसके खिलाफ बुलंदी से अपनी आवाज उठाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। 08 फरवरी को राहुल गांधी की यात्रा ओडिसा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी और संभवत: 11 फरवरी को यह यात्रा रायगढ़ से निकलेगी। सचिन पायलट ने सभी कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में इस न्याय यात्रा में जुडऩे की अपील की है।
कहा- लोकसभा में इस बार आयेंगे कांगे्रस के पक्ष में परिणाम
कांगे्रस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर जनता विश्वास कर रही है। केन्द्र सरकार इस न्याय यात्रा से घबराई हुई है चूंकि लगातार जनता को समर्थन इस न्याय यात्रा को मिल रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि जब छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा पहुचेंगी तब सभी समाज के लोग इस न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत करेंगे। सचिन पायलट ने कहा कि मोदी सरकार फं्रट फुट पर हमारी बातों का जवाब नही दे पा रही है इसलिये कार्रवाई कर रही है। लोकसभा चुनाव में इस बार अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।
सचिन पायलट ने यह भी कहा कि केन्द्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार होनें के बावजूद आज भी किसान आत्महत्या कर रहे हैं, काला धन वापस आया नही है, बेरोजगारी है, महंगाई आसमान छू रही है, किसान नवजवान तकलीफ में हैं। ईडी और आईटी के लगातार छापे के संबंध में सचिन पायलट का कहना था कि ईडी आये, आईटी आये या फिर कोई एजेंसी पूरा देश जान चुका है, इन एजेंसियों का दुरूपयोग हो रहा है और ये आम बात हो गई है। विपक्ष को टारगेट करने के लिये ये राजनीति है। इसका जवाब लोकसभा चुनाव में जनता देगी।

8 फरवरी को रायगढ़ पहुंचेगी न्याय यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवेश करेगी। रायगढ़ में दो दिनों तक यात्रा को विराम दिया जाएगा। 11 फरवरी से फिर यात्रा यहीं से शुरू होगी जो कि 14 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में रहेगी। यहां पर अलग-अलग जिलों में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। इसी बीच 9 और 10 फरवरी को राहुल गांधी दिल्ली दौरे पर रहेंगे। दिल्ली में राहुल कुछ पॉलिटिकल बैठकों में शामिल होंगे। फिर 11 फरवरी को राहुल के रायगढ़ लौटने के बाद यात्रा सरगुजा तक जाएगी। फिलहाल न्याय यात्रा झारखंड में है जो कि ओडिशा होते हुए रायगढ़ पहुंचेगी।

You Might Also Like

सट्टा-पट्टी लिखने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा

अखिलेश मिश्रा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

ट्रेलर चोरी के फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार

जिले के 3 हजार से अधिक लोगों ने ट्रेन से कुंभ स्नान के लिए किया सफर

सायकल स्टैंड का दायरा बढ़ाने शुरू हुआ तोडफ़ोड़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चार सूत्रीय मांगों को लेकर वन कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू
Next Article आउटलेट वाटर की क्वालिटी ठीक करने के निर्देश

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक चालक, हुई मौत
दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए प्रगति नगरवासी
प्रगति नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?