NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय ने ली समय सीमा की बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय ने ली समय सीमा की बैठक
रायगढ़

निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय ने ली समय सीमा की बैठक

सीमा क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ : बृजेश

lochan Gupta
Last updated: April 24, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta April 24, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शुक्रवार को निगम कार्यालय में समय सीमा के अंतर्गत सभी विभाग प्रमुखों की बैठक ली। बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने निगम क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के निर्देश सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। बैठक के दौरान आयुक्त श्री क्षत्रिय ने प्रधानमंत्री आवास योजना, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, धनवंतरी योजना, संगवारी योजना तथा अंत्योदय जैसे प्रमुख योजनाओं सहित शहर में चल रहे निर्माण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, यह निगम प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने कहा कि शासन की योजनाएं तभी सार्थक होंगी जब उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित न रहे। इसके लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाते हुए सर्वे एवं जनजागरूकता अभियान को तेज करना होगा।
इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गति बनाए रखते हुए किसी प्रकार की समस्या या बाधा को तत्काल चिन्हित कर समाधान करने के निर्देश सभी विभाग प्रमुखों को दिए।
बैठक में आयुक्त श्री क्षत्रिय ने माननीय उपमुख्यमंत्री की बैठक में दिए गए निर्देश का अक्षरश: पालन करने की बात कही। इस दौरान निगम क्षेत्र के निवासियों एवं द्वारा किए गए विभिन्न समस्याओं एवं मांग से संबंधित 50 से ज्यादा आवेदनों पर चर्चा की एवं समय सीमा के भीतर प्रत्येक आवेदनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह कार्यालयीन कर्मचारियों के आवेदनों पर भी त्वरित कार्रवाई करने स्थान शाखा को निर्देशित किया गया। इसी तरह प्रत्येक विभाग प्रमुख को अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं की प्रगति का नियमित मॉनिटरिंग करने और पात्र हितग्राहियों की सूची का अद्यतन सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोडऩे की बात कही।बैठक में सभी विभाग प्रमुख अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

नाला सफाई कार्य समय पर हो पूर्ण

आयुक्त श्री क्षत्रिय ने बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जोन वाइज कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर ठेकेदारों को पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था पर किसी भी तरह कि लापरवाही बरतने पर सीधे तौर पर अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय करने और सख्त कार्रवाई करने की बात कही। इसी तरह जल भराव की समस्या से निबटने नाला सफाई की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने शहर के सभी बड़े नालों की सफाई कार्य चैन माउंटेन बड़े पोकलेन से और गली मोहल्ले के नाले नालियों की सफाई मैनुअल पद्धति से तय समय में पूर्ण करने के निर्देश सफाई विभाग के अधिकारियों को दिए।

You Might Also Like

कांति भाई का निधन

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की सफल यात्रा कार्यक्रम का शानदार आयोजन

जिंदल पावर तमनार के गुणवत्ता समूहों ने चैप्टर कन्वेंशन में किया शानदार प्रदर्शन

पति की बेवफाई से क्षुब्ध नवविवाहिता ने दी जान

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बरमेकला ब्लॉक में लगभग 1 करोड़ विकास कार्यों का लोकार्पण और 9 लाख का भूमिपूजन
Next Article संत निरंकारी फाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

खबरें और भी है....

वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
रिटायर्ड अधिकारी से 36.97 लाख की ठगी, राजस्थान से पकड़े गए महिला समेत 5 आरोपी
चोरी की बाइक के सााथ आरोपी गिरफ्तार
सट्टा खाईवाल एजाज खान किया सरेंडर
बड़ी मां की हत्या कर शव को जंगल में फेका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?