NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ओला स्कूटर ब्लास्ट, डॉ पति-पत्नी सहित 3 झुलसे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > ओला स्कूटर ब्लास्ट, डॉ पति-पत्नी सहित 3 झुलसे
रायपुर

ओला स्कूटर ब्लास्ट, डॉ पति-पत्नी सहित 3 झुलसे

आग और धुआं से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

lochan Gupta
Last updated: February 1, 2024 12:31 am
By lochan Gupta February 1, 2024
Share
4 Min Read

रायपुर। शहर के टिकरापारा थाना इलाके के कृष्णा नगर में चार्जिंग के दौरान ओला स्कूटर की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। बुधवार तडक़े की इस घटना में घर पर 7 लोग मौजूद थे, जिनमें से 3 लोग झुलस गए। वहीं तेजी से आग ने दो मंजिला बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। जिससे खिडक़ी, दरवाजे और कई सामान जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लिया है। मौके पर पहुंची 112 की टीम के आरक्षक और चालक ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर लोगों को घर से बाहर निकालने में मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
आग और धुआं से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
पीडि़त डॉ. फैजान ने बताया कि आग घर के मेन गेट में लगी थी। मैं और मेरी पत्नी दूसरे मंजिल में सो रहे थे। माता-पिता और बहन पहली मंजिल में थे। नीचे आग लगने की वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। चारों तरफ धुआं भर जाने से हमारा दम घुटने लगा। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ नजर नहीं आ रहा था। सभी लोग छत और घर की बालकनी के सहारे सीढिय़ों से बाहर निकले।
तीन दोपहिया गाडिय़ां भी जली
ओला स्कूटर के बगल में 3 दोपहिया वाहन भी खड़ी थी। आग तेजी से फैलने के बाद बाकी गाडिय़ों में भी आग लग गई। आग फैलते हुए घर के निचले और ऊपरी मंजिल के कमरों के दरवाजों तक पहुंच गई। तभी कमरे के अंदर सो रहे लोगों की नींद खुली। तब तक आग चारों तरफ फैल चुकी थी।
गलियों में कार पार्किंग से हुई दिक्कतें
बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना के बाद फायर ब्रिगेड जब मौके पर पहुंची तो गली में लोगों की कार खड़ी थी। जिस वजह से गाड़ी घर के करीब तक नहीं पहुंच पाई। घर से करीब 200 फीट दूर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने गाड़ी को खड़ा किया। फिर पाइप बिछाकर उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।
ये है पूरा मामला
कृष्णा नगर में 38 साल के डॉ. फैजान का दो मंजिला मकान है। वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे के आसपास ओला स्कूटर को चार्जिंग में लगाकर परिवार के लोग सोने चले गए। घर के आंगन में 3 और दोपहिया गाडिय़ां खड़ी थी। तभी अचानक सुबह साढ़े 5 बजे के आसपास ओला स्कूटर की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। इससे आग पूरी गाड़ी में फैल गई।
पति-पत्नी और मां झुलसे
इस घटना में फैजान खान, उनकी पत्नी यास्मीन खान और मां के हाथों और पैर में चोटें आई हैं। घर के अन्य मेंबर्स का धुएं में फंसे होने की वजह से उन्हें भी तकलीफें हुईं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। मौके पर पहुंची 112 के कॉन्स्टेबल त्रिलोकी कोसले और चालक धनेश्वर साहू ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के साथ मिलकर परिवार को अस्पताल में भर्ती किया है।
ईव्ही में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी
पिछले कुछ दिनों से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की घटनाएं काफी ज्यादा सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाओं से लोगों में (ईव्हीएस) को खरीदने को लेकर एक तरह का डर और आशंका भी घर कर रही है। सवाल ये है कि इलेक्ट्रिक वाहनों में आग आखिर क्यों लग रही है क्या ईवी सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं हैं।

You Might Also Like

बस्तर में हो रही शांति की स्थापना-सीएम साय

January 30, 2024

सुशासन की नई पहल : ऑनलाईन छात्रवृत्ति और शिष्यवृत्ति भुगतान के लिए समय-सीमा निर्धारित

बस्तर को नक्सलवाद से पूर्णत: मुक्त कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : सीएम

चोर ने की पुलिसकर्मियों को नींद से जगाने की कोशिश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसईसीएल मुख्यालय के 8 सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी
Next Article जिले के 43 मेधावी छात्र अंतरिक्ष केन्द्र इसरो और आईआईटी मद्रास के लिए किया रवाना

खबरें और भी है....

बटमूल आश्रम महाविद्यालय महापल्ली के रासेयो स्वयं सेवकों ने की माँ मनकेश्वरी की दर्शन
6 मार्च को इंदिरा विहार में होगा उत्कल ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह
आज होटल अंश में ‘आयकर संहिता 2026’ पर मेगा टेक्निकल सेमिनार का आयोजन
एनव्हीएचसीपी के तहत हिपेटाइटिस पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
वन विभाग रेल कॉरिडोर कक्ष क्र. 408 में लगी भीषण आग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बटमूल आश्रम महाविद्यालय महापल्ली के रासेयो स्वयं सेवकों ने की माँ मनकेश्वरी की दर्शन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?