NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक ही दिन में हाथियों से 30 हजार से अधिक पौधों की क्षति की रिपोर्ट पर सवाल!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > एक ही दिन में हाथियों से 30 हजार से अधिक पौधों की क्षति की रिपोर्ट पर सवाल!
धरमजयगढ़

एक ही दिन में हाथियों से 30 हजार से अधिक पौधों की क्षति की रिपोर्ट पर सवाल!

मामले पर डिप्टी रेंजर ने साधी चुप्पी

lochan Gupta
Last updated: January 17, 2024 1:11 am
By lochan Gupta January 17, 2024
Share
3 Min Read

धरमजयगढ़। जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में हाथियों की संख्या लगातार अस्थिर बनी हुई है। सरहदी इलाकों से हाथियों के आवाजाही के कारण क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की परिस्थितियां बदलती रहती हैं। ऐसी हालातों में प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को जानमाल का नुकसान भी होता रहता है। बहरहाल, इन सब के बीच हाथियों के बड़े समूहों की मौजूदगी एक ओर दहशत का पर्याय बनती नजर आती है तो दूसरी तरफ हाथियों की उपस्थिति की आड़ में बहुत ही आश्चर्यजनक घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं, विभागीय आंकड़ों के विपरीत संबंधित मैदानी कर्मचारी द्वारा ऐसे आंकड़े जारी होने को लेकर उसमें खुद की संलिप्तता से इंकार किया गया है।
जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। जिसमें छाल रेंज के मुनुन्द नर्सरी में बीती रात 20 हाथियों का एक दल घुस गया और वहां रखे पौधों व अन्य सामानों को नुकसान पहुंचाया है। इस मामले में हैरानी वाली बात यह है कि मंगलवार को जारी विभागीय रिपोर्ट में नुकसान हुए पौधों की संख्या 30 हजार से अधिक बताई गई है। इस रिपोर्ट के बारे में नर्सरी में काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि अधिक से अधिक 8-10 हजार पौधों को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नर्सरी में कुल मिलाकर भी 30 हजार पौधे नहीं हैं। उधर, क्षेत्र के एक दूसरे जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि उनकी जानकारी के बिना यह रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में नर्सरी में इतनी बड़ी संख्या में पौधे नहीं हैं। इस पूरे मामले पर संबंधित नर्सरी प्रभारी सोहन राठिया से बार बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनकी ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई। रिपोर्ट के बारे में पूछे गए सवाल का डिप्टी रेंजर ने कोई जवाब नहीं दिया है। बता दें कि हाल ही में धरमजयगढ़ रेंज अंतर्गत वन विभाग द्वारा रोपित हजारों पौधों को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब फिर से वन विभाग के नर्सरी में 30 हजार से अधिक पौधों को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट विवादों के घेरे में है। इसके साथ ही मौके की तस्वीरों से पता चलता है कि वहां पहले से ही मृत पौधे पड़े हुए थे।

You Might Also Like

जन्मोत्सव के बाद लैलूंगा क्षेत्र पहुंचे 22 हाथी

डीएव्ही स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

जंगल गए ग्रामीण को हाथी ने कुचल कर मार डाला

बड़े भाई की हत्या कर घर पर ही रखा शव

धरमजयगढ़ व रायगढ़ वन मंडल में गजराजों का आतंक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रदेश के आगामी बजट हेतु चेंबर से सुझाव लेंगे वित्त मंत्री ओपी- गोपी सिंह ठाकुर
Next Article स्कूली वैन में अचानक लगी आग

खबरें और भी है....

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की मौके पर मौत, पत्नी व दूसरा पुत्र घायल
उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला
कबाड़ चोरों पर पुलिस की पैनी नजर, दो आरोपी गिरफ्तार
फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Popular Posts

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?