NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध कोयला खनन पर दबिश, चैन माउंटेन मशीन पकड़ाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > अवैध कोयला खनन पर दबिश, चैन माउंटेन मशीन पकड़ाया
धरमजयगढ़

अवैध कोयला खनन पर दबिश, चैन माउंटेन मशीन पकड़ाया

बोरो क्षेत्र में चल रहा था अवैध कारोबार, संयुक्त विभागीय टीम की कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: February 2, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta February 2, 2026
Share
2 Min Read

धरमजयगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बोरो इलाके में कोयले के अवैध कारोबार पर दबिश देते हुए चैन माउंटेन मशीन बरामद किया गया है। वन, राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कोयला खनन में संलिप्त वाहन को बरामद किया गया है। खनिज विभाग के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि मौके पर चैन माउंटेन और जेसीबी मशीन लगाकर कोयला उत्खनन किया जा रहा था। पता चला है कि इस कारनामे के पीछे संगठित गिरोह का हाथ है। जो ऊंचे लेवल की पहुंच की बात करते हुए कोयला उत्खनन के अवैध कार्य को अंजाम दे रहे थे। बोरो और संगरा क्षेत्र के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से स्थानीय नाला में बड़ी मशीनों के सहारे धड़ल्ले से कोयला उत्खनन कर भंडारण किया गया है। इस मामले का खुलासा सोमवार को हुआ जब स्थानीय पुलिस स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारी की टीम मौके पर मुआयना करने पहुंची। हालांकि अधिकारियों को वहां पर क्या मिला यह अभी तक़ सामने नहीं आ सका है। मिली जानकारी के मुताबिक़ अधिकारियों के वहां पहुंचने से पहले ही गाडिय़ों को मौके से निकाल दिया गया था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि कई दिनों से चल रहे कोयले के अवैध कारोबार के बारे में स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भनक कैसे नहीं लगी। इन सब के बीच सोमवार को बोरो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन की सूचना लीक होने के बाद वन विभाग, जिला खनिज विभाग के अधिकारी अचानक मौके पर पहुंचे। देर शाम तक जानकारी मिली है कि चैन माउंटेन मशीन को उसी क्षेत्र में छिपा दिया गया था और अधिकारी गाड़ी की छानबीन में जुट गए थे। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों को चैन माउंटेन मशीन बरामद करने में सफलता मिल गई है। इस मामले में गाड़ी को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

भारी बारिश से पुलिया डूबी, आवागमन बाधित

धरमजयगढ़ में विकासखंड स्तरीय आंकलन शिविर आयोजित

बिजली कटौती के विरोध में 4 घंटा रहा चक्काजाम

देर रात हाथियों के बीच फंस गया शख्स, जंगल में मांगता रहा मदद

सडक़ की समस्या को लेकर आर्थिक नाकेबंदी आज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में गया जेल
Next Article नालंदा परिसर से लगे निगम कॉम्प्लेक्स में चोरों का धावा

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को आएंगी बस्तर
बीजेपी नेता के पेट्रोल-पंप में दिनदहाड़े 2.18 लाख की चोरी
किराए के मकान में सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस
नालंदा परिसर से लगे निगम कॉम्प्लेक्स में चोरों का धावा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?