रायगढ़। बीती रात अज्ञात चोरों ने शासकीय कालोनी में धावा बोलते हुए एक साथ सात मकानों के ताला तोड़ दिया, लेकिन एक मकान से ज्वेलरी व रुपए मिले, वहीं बाकी मकान खाली होने के कारण एक मकान के सामने खड़ी पल्सर बाइक को चोरी कर लिया। जिसकी सूचना पर घरघोड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर स्थित शासकीय कालोनी बनी है, जहां अलग-अलग विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रहते हैं। इस गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने कालोनी में घुसे और बारी-बारी से सात मकानों के ताला तोड़ दिया, लेकिन पांच मकानों में अधिकारी-कर्मचारी आते थे और कुछ देर रहने के बाद वापस चले जाते थे, जिससे उस मकानों मेेंं चोरों को कुछ नहीं मिला। वहीं छठवें मकान में ब्लाक शिक्षा अधिकारी केपी पटेल रहते थे, जिससे उसके घर से एक चांदी की पायल, एक चांदी की बिछिया के अलावा करीब 10 हजार रुपए अलमारी तोडकऱ चोरी कर लिया। साथ ही साथ चोरों ने नायब तहसीलदार पैंकरा के मकान के सामने खड़ी बाइक को लेकर भाग निकले। शुक्रवार की शुबह चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ घरघोड़ा पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और चोरों के संबंध में जानकारी एकत्र में जुट गई, लेकिन कुछ खास जानकारी नहीं मिली। ऐसे में अब पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि शासकीय कालोनी के आसपास कहीं सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगा है, जिसके चलते पुलिस को पतासाजी में समस्या आ रही है।
इनके घर के टूटे ताले
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी पांच मकानों के ताले टूटे हैं, जिसमें अनिता पटेल पटवारी, रामकुमार जायसवाल पटवारी, आरआई प्रवीण लकड़ा, तहसील आफिस का चपरासी हेमंत यादव तथा एक जनपद पंचायत के अधिकारी तिग्गा का मकान का सिर्फ ताला टूटा है। बताया जा रहा है कि ये सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने क्वाटर में सिर्फ एक-दो घंटे के लिए आते थे, जिससे यहां पर इनका कोई सामान नहीं था, जिसके चलते ताला तोडकऱ आरोपी चले गए।
बीईओ, आरआई व पटवारी सहित अन्य कर्मचारियों के मकानों में चोरों का धावा
शासकीय कालोनी के सात मकानों के तोड़े ताले, एक मकान से ज्वेलरी, तो दूसरी जगह से बाइक ले भागे
