NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नींद की गोली देकर 10 महीने तक बहू से दुष्कर्म, दादा ससुर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > नींद की गोली देकर 10 महीने तक बहू से दुष्कर्म, दादा ससुर गिरफ्तार
सारंगढ़

नींद की गोली देकर 10 महीने तक बहू से दुष्कर्म, दादा ससुर गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: September 25, 2026 12:11 am
By lochan Gupta September 25, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सरिया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक दादा ससुर द्वारा अपनी ही बहू को बंधक बनाकर हवस का शिकार बनाने का खुलासा हुआ है। आरोपी पिछले 10 महीनों से पीडि़ता को नींद की गोलियां खिलाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीडि़ता ने 22 सितंबर को सरिया थाने में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि गांव में रहने वाला उसका दादा ससुर घड़ीलाल पटेल लंबे समय से उस पर बुरी नजर रखे हुए था। आरोपी उसे डरा-धमकाकर व चुपके से नींद की गोलियां खिलाकर पिछले करीब 10 माह से लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। जब पीडि़ता ने इस दरिंदगी का विरोध करने की कोशिश की, तो कलयुगी ससुर ने उसके मासूम बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करा दिया।
महिला की गंभीर शिकायत को देखते हुए सरिया पुलिस ने फौरन एक्शन लिया और घेराबंदी कर आरोपी घड़ीलाल पटेल को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना घिनौना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने संबंधित कानूनी धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं। जब्त किए गए गहनों में एक जोड़ी सोने के झुमके (वजन- 3.550 ग्राम), एक जोड़ी लटकन (वजन- 1.490 ग्राम), एक सोने की पत्ती माला (वजन- 11.170 ग्राम) कुल 16 ग्राम 160 मिलीग्राम वजनी इन सोने के जेवरातों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 92,880 रुपये आंकी गई है। सरिया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में राहत है, वहीं घटना के बाद से पूरे इलाके में बदचलन दादा ससुर की करतूत को लेकर भारी आक्रोश है।

You Might Also Like

शासकीय प्राथमिक शाला सुखापाली में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

दुर्घटना में युवक का शरीर तीन भागों में बंटा

बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा सांवतकुट गांव

अवैध रूप से शराब विक्रेता के खिलाफ ग्रामीणों ने की शिकायत

भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान जगदंबा फन वर्ल्ड में संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
Next Article घरघोड़ा को क्षय सुरक्षित विकासखण्ड बनाने की दिशा में मूल्यांकन पूरा

खबरें और भी है....

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

Popular Posts

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?