NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान जगदंबा फन वर्ल्ड में संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान जगदंबा फन वर्ल्ड में संपन्न
सारंगढ़

भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान जगदंबा फन वर्ल्ड में संपन्न

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़ बिलाईगढ़। भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग भव्यता व दिव्यता के साथ सफलता पूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु व्यवस्था की दृष्टि से विभिन्न टोलियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई थीं। लिहाजा सुव्यवस्थित एवं अनुशासित प्रशिक्षण वर्ग को देखकर आगंतुक अतिथि वक्ताओं ने अपने आप को प्रशंसा करने से रोक नहीं पाए। सभी अतिथियों ने वर्ग की उत्कृष्ट व्यवस्था, अनुशासन एवं कार्यकर्ताओं के समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के यशस्वी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संगठन संबंधी विचार रखें और कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, राष्ट्रवादी सोच एवं जनसेवा के मूल मंत्र से जोड़ते हुए उन्हें वैचारिक एवं सामाजिक रूप से और अधिक सक्षम बनाना है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि कार्यकर्ता निर्माण का एक सशक्त माध्यम है जहां संगठन की रीति-नीति एवं राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना को आत्मसात कराया जाता है।
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आयोजित विभिन्न सत्रों में क्रमश: भाजपा के इतिहास और विकास विषय पर जिला भाजपा संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी इस सत्र की अध्यक्षता जिला भाजपा प्रवक्ता भुवन मिश्रा ने की, कार्यविस्तार पर कोरबा जिला भाजपा संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने प्रशिक्षण दिया तथा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता वेदराम जांगड़े सत्राध्यक्ष रहे, बूथ सशक्तिकरण, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर विषय पर संयोजक नीति अनुसंधान शशांक शर्मा ने संबोधित किया इस सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने की, सोशल मीडिया के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित गुप्ता ने सोशल मीडिया का उपयोग विषय पर अपने विचार रखे तथा सत्राध्यक्ष पूर्व सांसद गुहाराम अजगल्ले रहे,स्थाई कार्यक्रम विषय पर संभाग प्रभारी आईटी सेल भाजपा आशीष पटेल ने मार्गदर्शन दिया जबकि सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता दुर्गा सिंह ठाकुर ने की,अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजना और क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने संबोधित किया इस सत्र की अध्यक्षता जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े ने की, समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विशिष्ट अतिथि सांसद द्वय राधेश्याम राठिया एवं कमलेश जांगड़े,बीज निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर रहे तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल ने किया। समापन समारोह के दौरान जिला भाजपाध्यक्ष ज्योति पटेल तथा कार्यक्रम संयोजक महामंत्री अमित तिवारी मंचासीन थे।

निष्ठा व समर्पण के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी भूमिका निभाई

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल ने बताया कि जिला भाजपा संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल एवं जिला भाजपाध्यक्ष ज्योति पटेल ने व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि आप सभी के अथक प्रयास, सहयोग और समर्पण के बदौलत ही यह प्रशिक्षण वर्ग सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा है कि आप सबने अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं टीम भावना के साथ उत्कृष्ट निर्वहन किया है। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सम्माननीय जनों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का हम सदैव कृतज्ञ रहेंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले के विभिन्न मंडलों से आए हुए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की।

You Might Also Like

दीपक बैज ने मोदी सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

कलेक्टर साहू का किया अनुरोध : मतदान बर परिवार अऊ गांव के सब मतदाता ल लाबे

कोसीर में फर्जी ऋण का मामला भी अब आया सामने

नौकरी के नाम पर ठगी फरार आरोपी धार मप्र से गिरफ्तार

गंधर्वकला सांस्कृतिक सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एक्को नंबर जम्मो बर 112 को अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी
Next Article नन्हें खिलाडिय़ों में फुटबॉल सीखने का जुनून

खबरें और भी है....

अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
राहुल गांधी की टिप्पणी पर भडक़े सीएम साय
भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस व वेलनेस बेहद जरूरी-वित्तमंत्री चौधरी
ऑनलाइन दवा बिक्री का औषधी संघ ने किया विरोध, 0 जिले के 760 मेडिकल दुकानें एक दिन के लिए रही पूरी तरह से बंद
गरीबों पे सितम रसूखदारों पर रहम !, कैदीमूड़ा में सरकारी जमीन पर बन रही कॉलोनी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?