NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घरघोड़ा को क्षय सुरक्षित विकासखण्ड बनाने की दिशा में मूल्यांकन पूरा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > घरघोड़ा को क्षय सुरक्षित विकासखण्ड बनाने की दिशा में मूल्यांकन पूरा
रायगढ़

घरघोड़ा को क्षय सुरक्षित विकासखण्ड बनाने की दिशा में मूल्यांकन पूरा

विशेषज्ञ दलों ने निर्धारित मापदण्डों के आधार पर किया सत्यापन, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि

lochan Gupta
Last updated: September 25, 2026 12:11 am
By lochan Gupta September 25, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखण्ड को ‘क्षय सुरक्षित विकासखण्ड’ घोषित किए जाने की दिशा में निर्धारित मूल्यांकन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। राज्य स्तर से गठित दल तथा बाहरी विशेषज्ञ दल ने घरघोड़ा पहुंचकर टीबी उन्मूलन से जुड़े कार्यों, उपलब्ध सेवाओं और निर्धारित सूचकांकों के आधार पर विकासखण्ड का विस्तृत परीक्षण किया। सत्यापन के दौरान टीम ने व्यवस्थाओं और किए जा रहे कार्यों पर संतुष्टि व्यक्त की।
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में चार विकासखण्डों का क्षय सुरक्षित विकासखण्ड के लिए चयन किया गया है। इनमें रायगढ़ जिले का घरघोड़ा विकासखण्ड शामिल है। इस प्रक्रिया के तहत शासन द्वारा निर्धारित विभिन्न सूचकांकों और मापदण्डों के आधार पर विकासखण्ड में टीबी की पहचान, जांच, उपचार, मरीजों की निगरानी तथा जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियों का परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत ने बताया कि जिला एवं विकासखण्ड स्तर की टीम ने निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप आवश्यक तैयारियां पूरी कीं। इसके बाद राज्य स्तर से गठित दल और जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से गठित दल ने घरघोड़ा का मूल्यांकन किया।
बाहरी विशेषज्ञ दल द्वारा भी निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप दस्तावेजों, गतिविधियों और टीबी उन्मूलन से संबंधित कार्यों का सत्यापन किया गया। दल ने विकासखण्ड में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ निर्धारित सूचकांकों की स्थिति का भी परीक्षण किया। सत्यापन के लिए राज्य स्तर से गठित दल में रोमक सरोना सलाहकार, विश्व स्वास्थ्य संगठन, डॉ. रितु कश्यप सलाहकार, विश्व स्वास्थ्य संगठन, डॉ. कुमार, डॉ. रेणुका प्रसन्नो, श्री कपिमा दुबे तथा डॉ. राधा प्रधान शामिल रहे। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से गठित दल ने भी सत्यापन प्रक्रिया में सहभागिता की। घरघोड़ा को क्षय सुरक्षित विकासखण्ड घोषित करने के लिए किया गया यह मूल्यांकन अभियान टीबी उन्मूलन की दिशा में जिले के प्रयासों का महत्वपूर्ण चरण है।

You Might Also Like

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर ने किया भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

सुखापाली में चल रही श्रीमद भागवत कथा

खड़ी बाइक में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक

सडक़ हादसे में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण सडक़ों का होगा जीर्णोद्धार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नींद की गोली देकर 10 महीने तक बहू से दुष्कर्म, दादा ससुर गिरफ्तार
Next Article आंखों में लौट रही रोशनी, बच्चों की पढ़ाई भी हो रही आसान

खबरें और भी है....

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

Popular Posts

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?