NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भट्ठी खुलने से पहले महंगी कीमत पर शराब बेचने निकला आरोपी पकड़ाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भट्ठी खुलने से पहले महंगी कीमत पर शराब बेचने निकला आरोपी पकड़ाया
रायगढ़

भट्ठी खुलने से पहले महंगी कीमत पर शराब बेचने निकला आरोपी पकड़ाया

lochan Gupta
Last updated: September 24, 2026 12:01 am
By lochan Gupta September 24, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए लगातार दूसरे दिन भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की खरीदी-बिक्री पर मुखबिरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिराईपानी निवासी राधेश्याम चन्द्रा अक्सर किरोड़ीमलनगर स्थित शराब भ_ी खुलने से पहले आसपास छिपकर देशी प्लेन शराब अधिक कीमत पर अवैध रूप से बेचता है। सूचना पर तत्काल प्रधान आरक्षक बीरेन्द्र भगत को पेट्रोलिंग टीम के साथ कार्रवाई के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने भूपदेवपुर-रायगढ़ रोड, ग्राम चिराईपानी मोड़ के पास एक व्यक्ति को कंधे पर प्लास्टिक बोरा लेकर जाते हुए देखा, जिसे रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राधेश्याम चन्द्रा पिता रामनद्धे, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम बंसुला वार्ड क्रमांक 06, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम चिराईपानी, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ बताया। उसके पास रखे प्लास्टिक बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 34 नग सीलबंद देशी प्लेन मदिरा, कुल कीमत ?2,720 बरामद हुई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए लेकर जाना बताया। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शराब जब्त कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बीरेन्द्र भगत, आरक्षक राजेश खाण्डे एवं आरक्षक कमलेश सागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You Might Also Like

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

औसत उत्पादन की आनावरी रिपोर्ट के आधार पर धान खरीदी करना किसानों के साथ धोखा : उमेश पटेल

48 गांवों में स्वास्थ्य सेवा दे रही मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट

अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम खम्हरिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

101 मातृ शक्तियों द्वारा पार्थिव शिवलिंग पूजन 01 अगस्त से

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सहायक आयुक्त आदिमजाति विभाग का गोरखधंधा, जिलेभर के छात्रावासों में अधिक दर्ज संख्या दिखाकर की जा रही वसूली!
Next Article सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में लगा मेगा हेल्थ कैंप

खबरें और भी है....

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

Popular Posts

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?