NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

आरोपी एट्रोसीटी के अपराध में जेल दाखिल

lochan Gupta
Last updated: June 16, 2025 12:26 am
By lochan Gupta June 16, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में सोशल मीडिया पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर और विशेष वर्गों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी एक युवक को भारी पड़ गई। कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी दीपांशु सिंह राजपूत 20 वर्ष निवासी रीवा (एमपी) हाल मुकाम भगवानपुर किराए का मकान रायगढ़ को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटना की लिखित शिकायत भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार महेश ने थाना कोतरारोड़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भारत रत्न डॉ. अंबेडकर और विशेष समुदायों के प्रति आपत्तिजनक, अभद्र और जातिगत टिप्पणी की थी, जो समाज में वैमनस्य फैलाने वाली थी। थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत साइबर साक्ष्य एकत्र किए और आरोपी को चिन्हित कर हिरासत में लिया। पूछताछ में दीपांशु सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट करने की स्वीकृति दी, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन जब्त करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 263/2025, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास), 351(1), 352(2) के अतिरिक्त अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(1)(ए) के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया , जहां से उसका न्यायिक रिमांड प्राप्त होने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। मामले के विवेचना, आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त की अहम भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस सोशल मीडिया पर जातीय, धार्मिक या सामाजिक विद्वेष फैलाने वाली किसी भी पोस्ट पर सख्त निगरानी रख रही है। इस प्रकार की घृणास्पद टिप्पणियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में समरसता बनी रहे और किसी वर्ग की भावना आहत न हो।

You Might Also Like

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

सरिया पुलिस ने 50 ली. अवैध महुआ शराब के साथ 1आरोपी को भेजा जेल

डॉ. मनीषा त्रिपाठी ’उस्ताद को सलाम’ से हुई सम्मानित

घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार

दीपावली त्यौहार को लेकर बिजली विभाग में चल रहा मेंटेनेंस कार्य

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुबह से चिलचिलाती के बीच शाम को बुंदाबांदी ने दिलाई राहत
Next Article स्टूडेंट्स को सीएम विष्णुदेव साय ने दिए 2-2 लाख

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
ओपी चौधरी की पहल पर एक और विकास पर लगी मुहर
अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र को मारी ठोकर
अवैध स्क्रैप पर ऑपरेशन प्रहार, 50 लाख मूल्य का और 140 टन स्क्रैप जब्त
आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?