NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में लगा मेगा हेल्थ कैंप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में लगा मेगा हेल्थ कैंप
रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में लगा मेगा हेल्थ कैंप

668 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, नि:शुल्क जांच के साथ दवाइयों का किया गया वितरण, अंगदान, देहदान और रक्तदान के लिए लोगों को किया प्रेरित, 36 लोगों ने कराया पंजीयन

lochan Gupta
Last updated: September 24, 2026 12:02 am
By lochan Gupta September 24, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। सेवा को जनभागीदारी से जोडऩे के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला चिकित्सालय रायगढ़ में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ लिया। इस दौरान लोगों को अंगदान, देहदान और रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए मौके पर ही पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य के साथ-साथ देहदान, नेत्रदान और रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सेवा भावना को केवल आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसे लोगों के जीवन का हिस्सा बनाना है। मौके पर सभापति डिग्रीलाल साहू उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि मेगा हेल्थ कैंप में कुल 668 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में मरीजों की जांच एवं उपचार के साथ उन्हें नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही अंगदान, देहदान एवं रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को इसके लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।उन्होंने बताया कि इच्छुक लोगों से शिविर स्थल पर ही पंजीयन फॉर्म भरवाए गए, जबकि निर्णय लेने के लिए समय चाहने वाले लोगों को फॉर्म उपलब्ध कराए गए। अभियान के तहत अब तक 36 लोगों ने अंगदान, देहदान एवं रक्तदान के लिए पंजीयन कर फॉर्म भरा है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, डीपीएम सुश्री रंजना पैंकरा, बीएमई इंजीनियर नीतीराज सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जनदर्शन में जनसमस्याओं से रुबरु हुए अपर कलेक्टर टोप्पो

अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार

पुसौर विकास खंड का युवा उत्सव पी एम श्री स्कूल कोंडातराई में सम्पन्न

छत्तीसगढ़ सरकार के पास कोई बिजन नहीं -दीपक बैज

दो ट्रेलर में आमने-सामने भिडंत, चालक व खलासी घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भट्ठी खुलने से पहले महंगी कीमत पर शराब बेचने निकला आरोपी पकड़ाया
Next Article सेवा संकल्प अभियान में सुरक्षित मातृत्व को मिल रही मजबूती

खबरें और भी है....

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

Popular Posts

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?