NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सहायक आयुक्त आदिमजाति विभाग का गोरखधंधा, जिलेभर के छात्रावासों में अधिक दर्ज संख्या दिखाकर की जा रही वसूली!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सहायक आयुक्त आदिमजाति विभाग का गोरखधंधा, जिलेभर के छात्रावासों में अधिक दर्ज संख्या दिखाकर की जा रही वसूली!
रायगढ़

सहायक आयुक्त आदिमजाति विभाग का गोरखधंधा, जिलेभर के छात्रावासों में अधिक दर्ज संख्या दिखाकर की जा रही वसूली!

लेन्ध्रा बड़े प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में विधायक उत्तरी जांगड़े का औचक निरीक्षण, 50 सीटर छात्रावास में केवल 19 छात्राएं मिलीं उपस्थित

lochan Gupta
Last updated: September 24, 2026 12:00 am
By lochan Gupta September 24, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने लेन्ध्रा बड़े स्थित प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास की व्यवस्थाओं में कई गंभीर खामियां सामने आईं। 50 सीटर छात्रावास में मौके पर केवल 19 छात्राएं उपस्थित मिलीं। निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने विधायक को बताया कि उन्हें मच्छरदानी उपलब्ध नहीं कराई गई है। वहीं छात्राओं ने भोजन व्यवस्था को लेकर भी शिकायत करते हुए कहा कि मीनू के आधार पर भोजन नहीं दिया जाता। छात्राओं द्वारा दिए गए भोजन के चावल में कंकड़ मिलने तथा मिक्स दाल दिए जाने की बात भी विधायक के समक्ष रखी गई।

अधिक दर्ज संख्या दिखाकर शासकीय सामग्री में कथित हेरफेर का आरोप

निरीक्षण के दौरान छात्रावास में निशुल्क वितरित की जाने वाली साइकिलों को लेकर भी सवाल सामने आए। शिकायत के अनुसार अधिक दर्ज संख्या दिखाकर प्राप्त की गई निशुल्क साइकिलों को छात्रावास के एक कमरे में बंद करके रखा गया है। इन परिस्थितियों के बीच आरोप लगाया गया कि जिलेभर के छात्रावासों में वास्तविक छात्र संख्या से अधिक दर्ज संख्या दिखाकर शासकीय सुविधाओं एवं सामग्रियों के नाम पर कथित रूप से वसूली का खेल चल रहा है। इस पूरे मामले में जिला स्तर पर उच्च अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग उठ रही है।

सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे पर भी गंभीर आरोप

मामले में जिला के सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे की कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि उनके संरक्षण अथवा विभागीय स्तर की अनदेखी के चलते जिले के छात्रावासों में अधिक दर्ज संख्या दिखाने और उसके आधार पर शासकीय संसाधनों के उपयोग में अनियमितता का खेल चल रहा है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विधायक को नहीं दिखाया गया उपस्थिति पंजी और स्टॉक रजिस्टर

औचक निरीक्षण के दौरान एक और गंभीर मामला सामने आया। छात्रावास की अधीक्षक गायत्री टण्डन द्वारा विधायक को उपस्थिति पंजी एवं स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखाए जाने की बात सामने आई। विधायक द्वारा निरीक्षण के दौरान आवश्यक अभिलेखों की जानकारी मांगे जाने के बावजूद पंजी उपलब्ध नहीं कराए जाने से छात्रावास में दर्ज छात्र संख्या, वास्तविक उपस्थिति तथा शासकीय सामग्री के आवंटन एवं वितरण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रोटोकॉल के तहत निरीक्षण में पंजी नहीं दिखाने पर सवाल

विधायक के औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी और स्टॉक रजिस्टर जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इसे विभागीय व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी से जोडक़र देखा जा रहा है। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने छात्राओं से उनकी समस्याएं सुनीं और छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण भोजन और आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने छात्रावास की वास्तविक छात्र संख्या, उपस्थिति पंजी, स्टॉक रजिस्टर, भोजन व्यवस्था तथा साइकिल सहित अन्य शासकीय सामग्रियों के वितरण की जांच कराने की मांग की। लेन्ध्रा बड़े छात्रावास में सामने आई इन शिकायतों ने अब जिलेभर के छात्रावासों में दर्ज छात्र संख्या, शासकीय सामग्री के वितरण और विभागीय निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जरूरत इस बात की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए और यदि अनियमितता प्रमाणित होती है तो जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

You Might Also Like

ग्राम पंचायत रक्सापाली में परत दर परत उधडऩे लगी भ्रष्टाचार की परतें

महापौर के खिलाफ भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग 15 को

इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग में शामिल हुए रायगढ़ व ओडिसा के पुलिस अधिकारी

शातिर चोर जुटमिल पुलिस के हत्थे चढ़ा

पानी पीने के लिए आपस में भिड़े बेबी ऐलीफेंट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ताल, सुर, लय व नृत्य से गुलजार हुआ चक्रधर समारोह की 9वीं शाम
Next Article भट्ठी खुलने से पहले महंगी कीमत पर शराब बेचने निकला आरोपी पकड़ाया

खबरें और भी है....

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

Popular Posts

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?