NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बाबा कीनाराम की लोलार्क षष्ठी से अघोरेश्वर महाप्रभु की 90वीं जयंती तक श्रद्धा का सैलाब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > बाबा कीनाराम की लोलार्क षष्ठी से अघोरेश्वर महाप्रभु की 90वीं जयंती तक श्रद्धा का सैलाब
जशपुरनगर

बाबा कीनाराम की लोलार्क षष्ठी से अघोरेश्वर महाप्रभु की 90वीं जयंती तक श्रद्धा का सैलाब

सोगड़ा, गम्हरिया और नारायणपुर के आश्रमों में धार्मिक आयोजन और ग्रामीण संस्कृति की झलक, सर्वेश्वरी महिला संगठन ने सेवा कार्य के जरिए जरूरतमंद परिवारों को बांटी विभिन्न सामग्री

lochan Gupta
Last updated: September 20, 2026 12:14 am
By lochan Gupta September 20, 2026
Share
4 Min Read

नारायणपुर। परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा स्थापित जशपुर जिले के तीनों प्रमुख आश्रमों ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा, अघोरपीठ गम्हरिया एवं जनसेवा अभेद आश्रम नारायणपुर में अघोराचार्य महाराज श्री बाबा कीनाराम जी का लोलार्क षष्ठी पर्व 17 सितंबर तथा परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु का 90वां जयंती पर्व 18 सितंबर को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दोनों अवसरों पर आश्रम परिसरों में दिनभर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। पर्व के अवसर पर तीनों आश्रमों में अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के विग्रह एवं परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के महाविभूति स्थल पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद हवन एवं आरती का आयोजन हुआ। दोनों दिनों में प्रात: 8.30 बजे विशेष पूजा-अर्चना के पश्चात आरती और हवन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। घोरेश्वर जयंती के अवसर पर ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम में ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर भजन-संगीत की प्रस्तुति दी। ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों से आश्रम परिसर देर रात तक भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर ग्रामीण बच्चों के लिए दोपहर में प्रसाद वितरण भी किया गया।
अघोरेश्वर जयंती के शुभ अवसर पर बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर के तत्वावधान में श्री सर्वेश्वरी महिला संगठन जशपुर द्वारा जनसेवा की दिशा में पहल करते हुए जशपुर जिले के सुदूर ग्राम जोगीमारा में ग्रामीण परिवारों के बीच मच्छरदानी एवं साडिय़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम 18 सितंबर को अपराह्न 3.30 बजे आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जोगीमारा की ग्रामीण महिलाओं द्वारा श्री सर्वेश्वरी महिला संगठन का आत्मीय स्वागत, स्वागत गान एवं ग्रामीण परंपरा के अनुसार अभिनंदन कर किया गया। ग्रामीण महिलाओं के आत्मीय स्वागत से महिला संगठन के सदस्य भावविभोर हुए। इसके बाद श्री कमल दूबे ने कार्यक्रम के उद्देश्य और बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के बीच मच्छरदानी एवं साडिय़ों का वितरण भी इसी जनसेवा की गतिविधि का हिस्सा है। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले ट्रस्ट की ओर से स्कूली बच्चों को कलर पेंसिल, चॉकलेट सहित अन्य सामग्री वितरित की गई। इसके बाद महिला संगठन की सदस्यों ने ग्रामीण महिलाओं के बीच मच्छरदानी एवं साडिय़ों का वितरण किया। शिविर में कुल 52 परिवारों को मच्छरदानी एवं साडिय़ों का लाभ मिला।
कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और स्थान चयन में श्री कमल दूबे, प्रवीण कुमार सिन्हा, सत्यम सिंह नायक एवं श्री वीरेन्द्र सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री सर्वेश्वरी महिला संगठन की ओर से श्रीमती सरिता अखौरी, श्रीमती बबीता सिन्हा, श्रीमती अनुपमा सिंह, श्रीमती कविता सिंह, श्रीमती अर्पिता दूबे, श्रीमती पूनम दूबे, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती लक्ष्मीप्रिया सिंह, श्रीमती निशा सिंह, सुश्री सौम्या सुरभि, श्रीमती अनिमा मिश्रा, श्रीमती अंजू सिन्हा, श्रीमती स्नेहा उपाध्याय, श्रीमती गुड्डी उपाध्याय, श्रीमती निधि यादव, श्रीमती अनामिका सिन्हा, श्रीमती परमजीत कौर, श्रीमती सोनी सिंह एवं श्रीमती रंजिता षाडंगी ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं जोगीमारा की सरपंच श्रीमती कविता बाई तथा जोगीमारा प्राइमरी स्कूल के शिक्षक श्री दिलीप रथ, सुश्री अंशुमाला एवं शिक्षक श्री सुरेश राम ने कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।
21 सितंबर को मनाया जाएगा सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस
श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस समारोह आगामी 21 सितंबर 2026, सोमवार को विभिन्न सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 5.30 बजे अघोरपीठ से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर में चिकित्सालय में पौष्टिक आहार का वितरण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न मंदिरों, मस्जिदों एवं गिरिजाघरों में झाड़ू का वितरण भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर संस्था से जुड़े सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह है।

You Might Also Like

सीएम साय का बेहतर सुशासन स्थापित करने के वादे पर जनता की लगी मुहर

निर्वाचन कार्य के लिए सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

तिलडेगा जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा

जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक सौगात

उजड़ गया सुण्डरु ग्राम पंचायत का गोठान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अघोर पीठ पड़ाव आश्रम में भक्तिमय वातावरण में मनाई अघोरेश्वर भगवान राम जी की 90वीं जयंती
Next Article चक्रधर समारोह के छठवीं शाम भाव, लय और ताल से सजा मंच

खबरें और भी है....

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

Popular Posts

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?