NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आशीर्वाद का दीया से जगमगाया पूरा रायगढ़, जिलेभर में रोशन हुए नगरीय निकाय, गांव, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आशीर्वाद का दीया से जगमगाया पूरा रायगढ़, जिलेभर में रोशन हुए नगरीय निकाय, गांव, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास
रायगढ़

आशीर्वाद का दीया से जगमगाया पूरा रायगढ़, जिलेभर में रोशन हुए नगरीय निकाय, गांव, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर करीब 5 लाख दीपों से बनी रोशनी की श्रृंखला, जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने लिया हिस्सा

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 1:16 am
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। अभियान के पहले दिन आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने पूरे जिले को रोशनी से जगमगा दिया। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, स्कूल-कॉलेजों, छात्रावासों, आश्रमों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विभिन्न शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए गए। जिलेभर में करीब 5 लाख दीपों के प्रज्वलन से सेवा और संकल्प की रोशनी का संदेश दिया गया। अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जनमानस, स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, आश्रम-छात्रावासों के विद्यार्थियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम केवल दीप प्रज्वलन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने और समाजहित के कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया गया। नगरीय निकायों में चौक-चौराहों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को दीपों से सजाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत मुख्यालयों के साथ-साथ नागरिकों ने अपने घरों में भी दीप प्रज्वलित कर अभियान के प्रति सहभागिता जताई। स्कूलों, महाविद्यालयों, छात्रावासों और आश्रमों में भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा, सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इससे जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में उत्सव जैसा वातावरण बना।

12 पहल पर होंगी गतिविधियां, 25 सेवा कार्यों को धरातल पर उतारने की तैयारी

गौरतलब है कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ेगा। अभियान के तहत 12 प्रमुख पहलों पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्कूल-कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। इसके साथ ही अभियान के माध्यम से 25 सेवा कार्यों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा इन गतिविधियों के लिए कार्ययोजना तैयार कर लगातार विभागों के समन्वय से कार्य किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों को एक साथ जोड़ते हुए जिले में सकारात्मक बदलाव की दिशा में सामूहिक प्रयास को आगे बढ़ाना है।

रक्तदान से लेकर स्वच्छता और जल संरक्षण तक होंगे सेवा कार्य

अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, योग एवं ध्यान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग, कैरियर काउंसलिंग, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता, अंगदान संकल्प और नशामुक्ति जागरूकता जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। इसके साथ ही पोषण, सडक़ सुरक्षा, जल संरक्षण, जल स्रोतों की सफाई, कचरा पृथक्करण एवं कंपोस्टिंग, साइबर सुरक्षा, फिट इंडिया, वीरगाथा एवं सैनिकों का सम्मान, दिव्यांगजन सहयोग, मतदाता जागरूकता एवं पंजीयन, वोकल फॉर लोकल तथा सहकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता सहित अनेक सेवा गतिविधियां भी अभियान का हिस्सा होंगी।

‘सेवा सेतु’ से सरकार और नागरिकों के बीच मजबूत होगा जुड़ाव

अभियान के अंतर्गत सेवा संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, जल-जन सेवा संकल्प, सेवा सेतु अभियान और सुशासन सेवा संवाद जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। अभियान को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए विभागीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

You Might Also Like

फरार गांजा तस्कर सदानंद भाट सपड़ाया

वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की 8 सीटों में फिफ्टी-फिफ्टी के संकेत

रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल के एक परिवार की झलक देख लम्हा भी खिलखिला गया

कांति देवी षड़ंगी का निधन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इंडियन डिजाइनर हाट की दो दिवसीय एक्जीबिशन में रायगढ़ की शान बनीं इंटीरियर डिजाइनर पूनम सिंह, ‘मैडम रायगढ़’ का जीता खिताब
Next Article सेवा संकल्प अभियान : जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग

खबरें और भी है....

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

Popular Posts

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?