NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्टाइपेंड को लेकर इंटर्न डाक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की दी चेतावनी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्टाइपेंड को लेकर इंटर्न डाक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की दी चेतावनी
रायगढ़

स्टाइपेंड को लेकर इंटर्न डाक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की दी चेतावनी

0 21 से ओपीडी व 23 से आपातकालीन सेवाएं ठप करने की तैयारी

lochan Gupta
Last updated: September 17, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta September 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्टाइपेंड से संबंधित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर इंटर्न डॉक्टरों ने चरणबद्ध प्रदेशव्यापी आंदोलन आरंभ कर दिया है। एमबीबीएस इंटर्न, पीजी रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट और बॉन्डेड जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने बुधवार को ‘ब्लैक रिबन’ बांधकर अपना विरोध जताया। उन्होंने अस्पताल परिसर में एक सांकेतिक रैली भी आयोजित की, जिसके माध्यम से उन्होंने अपनी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
डॉक्टरों का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी लंबित मांगें नहीं मानीं, तो वे अपनी सेवाओं को बाधित करने पर मजबूर होंगे। इसके तहत, 21 सितंबर से ओपीडी सेवाएं पूरी तरह ठप कर दी जाएंगी और यदि फिर भी समाधान नहीं निकला, तो 23 सितंबर से आपातकालीन सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी। डॉक्टरों ने सरकार को इन मांगों पर निर्णय करने के लिए चार दिनों की मोहलत दी है। तय रूपरेखा के अनुसार, यदि इस निर्धारित अवधि में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो 21 सितंबर से प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों और उनसे संबद्ध अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी न होने पर, 23 सितंबर से सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाओं को भी बंद कर पूर्ण कार्यबहिष्कार करने का ऐलान किया गया है। डॉक्टरों ने अपनी बात दोहराते हुए कहा है कि वे मरीजों को किसी भी तरह से परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन लंबे समय से चली आ रही इन गंभीर समस्याओं के कारण उन्हें यह कठोर कदम उठाने पर विवश होना पड़ा है।

स्टाइपेंड व बुनियादी संसाधन प्रमुख

आंदोलनकारी डॉक्टरों के 17 सूत्रीय मांग पत्र में एमबीबीएस इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, पीजी रेजिडेंट और बॉन्डेड जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के वेतन में वृद्धि प्रमुखता से शामिल है। इसके अलावा डीएम और एमसीएच सुपरस्पेशलिटी डॉक्टरों के स्टाइपेंड में संशोधन की भी मांग की गई है। मांग पत्र में सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है, ताकि विशेषज्ञ डॉक्टर शासकीय सेवाओं में बने रहें और मरीजों को उच्चस्तरीय उपचार मिल सके।

वादाखिलाफी का आरोप

डॉ. राधेश्याम ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री द्वारा स्टाइपेंड बढ़ाने के वादे पर अमल नहीं किया गया, जिससे डॉक्टरों में गहरा रोष है। साथ ही कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था केवल विज्ञापनों और पोस्टरों तक सीमित रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर डॉक्टरों के साथ लगातार अनदेखी हो रही है। साथ ही डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद शासन से टकराव का नहीं, बल्कि व्यवस्था सुधार और अपने हक की बात रखने का है। हालांकि इस आंदोलन के कारण मरीजों को होने वाली किसी भी असुविधा की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

You Might Also Like

चाइल्ड पॉर्नोग्राफी अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार

विधायक ललित चंद्राकर को मातृ शोक, वित्तमंत्री ओपी ने जताया शोक

हाथियों पर पत्थर बरसाते युवकों का वीडियो आया

आखिर कहां गई निगम के सबसे बड़े गोठान संबलपुरी की गाय

राम मंदिर में आयोजित अक्षत कलश पूजन में शामिल हुए ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवा संकल्प अभियान: बदलाव की वास्तविक कहानी, डेयरी उद्यमिता योजना से जुर्डा निवासी राकेश पटेल को मिली नई उड़ान
Next Article शहर में उत्साह के साथ हुई देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

खबरें और भी है....

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

Popular Posts

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?