NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जशपुर में बनेगा वन विज्ञान और सर्प ज्ञान केंद्र, असली सांप नहीं होंगे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जशपुर में बनेगा वन विज्ञान और सर्प ज्ञान केंद्र, असली सांप नहीं होंगे
जशपुरनगर

जशपुर में बनेगा वन विज्ञान और सर्प ज्ञान केंद्र, असली सांप नहीं होंगे

मॉडल से मिलेगी वैज्ञानिक जानकारी, सीसीएफ ने रूपरेखा पर चर्चा की

lochan Gupta
Last updated: September 17, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta September 17, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। शहर के पास झरगांव में वन विज्ञान केंद्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही तपकरा में एक सर्प ज्ञान केंद्र भी तैयार किया जा रहा है। इन केंद्रों का मकसद वन संरक्षण और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) अरुण पांडे ने अपने दो दिवसीय जशपुर दौरे के दौरान इन केंद्रों की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने जशपुर और जगदलपुर में वन विज्ञान केंद्र बनाने का फैसला किया है। जशपुर का वन विज्ञान केंद्र झरगांव में स्थापित होगा। स्थल चयन के बाद सीसीएफ ने वन मंडल कार्यालय में बैठक कर प्रस्तावित केंद्र की रूपरेखा तय की।
अरुण पांडे ने तपकरा वन परिक्षेत्र का भी दौरा किया, जहां सर्प ज्ञान केंद्र प्रस्तावित है। पहले यहां स्नेक पार्क बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण इसे बदलकर सर्प ज्ञान केंद्र बनाने का फैसला लिया गया है। इस सर्प ज्ञान केंद्र में असली सांप नहीं होंगे। इसके बजाय, सांपों के प्रतिरूप (मॉडल) के जरिए लोगों को सांपों की प्रजातियों, उनके व्यवहार और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में वैज्ञानिक जानकारी दी जाएगी।
इससे जिले में सांपों को लेकर फैले अंधविश्वास दूर होंगे। यह सर्पदंश का शिकार हुए लोगों की जान बचाने और सांपों के अस्तित्व को बनाए रखने में मदद करेगा। अरुण पांडे ने सन्ना वन परिक्षेत्र के पंडरापाठ और तपकरा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को वन क्षेत्र की गतिविधियों और वन्य जीवों की हलचल पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने वन्य जीव संरक्षण, वनों को आग से बचाने और पौधारोपण जैसी गतिविधियों में आम लोगों के साथ मिलकर काम करने को भी कहा। बैठक में सीसीएफ ने कहा कि वन और वन्य जीवों को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए आम लोगों का सहयोग आवश्यक है।ं

You Might Also Like

नाबालिग को मुंबई ले जाकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी विक्रांत लकड़ा गिरफ्तार

सालिक साय ने किया लुड़ेग स्कूल का औचक निरीक्षण

जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर कलेक्टर ने सुनी क्षेत्र की समस्याएं

गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही

काडरो गोहरघाटी जंगल में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विश्वकर्मा पूजा सम्मेलन में गूंजा सामाजिक एकता का संदेश
Next Article सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : सीएम साय

खबरें और भी है....

आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस

Popular Posts

आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?