NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर कलेक्टर ने सुनी क्षेत्र की समस्याएं
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर कलेक्टर ने सुनी क्षेत्र की समस्याएं
जशपुरनगर

जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर कलेक्टर ने सुनी क्षेत्र की समस्याएं

दुलदुला जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा, पेयजल, सडक़, नाली, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न मांगों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2026 12:00 am
By lochan Gupta July 4, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को दुलदुला जनपद पंचायत कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित करते हुए कहा कि विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा प्राप्त सुझावों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने दुलदुला विकासखंड के विभिन्न गांवों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने प्रत्येक मांग एवं सुझाव को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जनपद पंचायत दुलदुला के अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह, सरपंच श्री मनोज भगत, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री संजय सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुनकुरी श्री नंदजी पांडे, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक के दौरान दुलदुला क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के भवनों की आवश्यकता बताई। इस पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जानकारी दी कि दुलदुला क्षेत्र के लिए 15 नए पीडीएस भवन स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनके निर्माण से हितग्राहियों को शासकीय राशन लेने में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
दुलदुला ग्राम पंचायत में नाली निर्माण की आवश्यकता बताए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं चराईडांड, पंडरीआंबा एवं पतराटोली के कुछ हिस्सों में पेयजल संकट की जानकारी मिलने पर उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नोनियातला आईटीआई कॉलेज के समीप सडक़ निर्माण की मांग भी रखी गई। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने कुछ स्थानों पर जल जीवन मिशन के कार्य बंद होने की जानकारी भी दी। इस पर कलेक्टर ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को तत्काल स्थल निरीक्षण कर कार्य पुन: प्रारंभ कराने और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
चराईडांड स्थित प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग पर कलेक्टर ने बताया कि राज्य शासन से इसके लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार भव्य एवं व्यवस्थित रूप से कराया जाएगा।बैठक में खूंटीटोली में आंगनबाड़ी केंद्र भवन, सामुदायिक भवन एवं मुक्तिधाम निर्माण की मांग रखी गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं मांझीटोली में सीसी रोड निर्माण की मांग पर भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी। जो कार्य जिला स्तर पर संभव होंगे, उनका शीघ्र निराकरण किया जाएगा, जबकि बड़े एवं उच्चस्तरीय कार्यों के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से नए शैक्षणिक सत्र को देखते हुए अधिक से अधिक बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय एवं छात्रावास भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की नियमित शिक्षा सुनिश्चित करना समाज और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभाओं में मिली बड़ी सफलता

शादी का झांसा दे महिला से अनाचार करना पड़ा महंगा

नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु जिले के 84 मतदान दल हुए रवाना

बच्चों की नियमित उपस्थिति पर प्राचार्य विशेष ध्यान दे : कलेक्टर रोहित व्यास

मनोरा में महतारी वंदन हितग्राही संपर्क कार्यक्रम आयोजित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर ने ग्राम दोकड़ा पहुंचकर रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा
Next Article मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट, अगले पांच दिनों तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना

खबरें और भी है....

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत- सीएम साय
डीएमएफ मद से 35.77 करोड़ के होंगे 13 विकास कार्य
तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
कलेक्टर-एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
महापौर व सभापति ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का किया स्वागत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?