NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विश्वकर्मा पूजा सम्मेलन में गूंजा सामाजिक एकता का संदेश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > विश्वकर्मा पूजा सम्मेलन में गूंजा सामाजिक एकता का संदेश
जशपुरनगर

विश्वकर्मा पूजा सम्मेलन में गूंजा सामाजिक एकता का संदेश

सालिक साय ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने की अपील की

lochan Gupta
Last updated: September 17, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta September 17, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिला स्तरीय लोहार समाज संगठन सह सेवा समिति जशपुर के तत्वावधान में आयोजित विश्वकर्मा पूजा सह सामाजिक सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ सामाजिक एकता, विकास और जनकल्याण के विषयों पर चर्चा हुई। सम्मेलन में जिलेभर से पहुंचे लोहार समाज के प्रबुद्धजन, माताएं, वरिष्ठ सदस्य और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर समाज के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर घर-घर दीप जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं देने का आग्रह किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश और जशपुर जिले में किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी उपस्थित जनसमूह के सामने रखी। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक विकास में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा आपसी सहयोग और एकता महत्वपूर्ण हैं। विश्वकर्मा समाज की सामाजिक एवं सांस्कृतिक भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने और समाजहित में सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया।
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।सुनील गुप्ता ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी एकता, सहयोग और नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने लोहार समाज की परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक योगदान का उल्लेख करते हुए समाज के सभी वर्गों से मिलकर विकास की दिशा में आगे बढऩे का आह्वान किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश चौधरी जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो भूषण वैष्णव मंडल अध्यक्ष रवि यादव लोहार समाज जिला अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा सहित अनिल कुमार अमित कुमार कलम साय विश्वकर्मा, सूर्यों कुमार विशाल विश्वकर्मा शिवचरण विश्वकर्मा मोतीलाल राम सूरजनाथ राम और राकेश राम उपस्थित रहे। सम्मेलन में पूरे जिले से पहुंचे लोहार समाज के प्रबुद्धजन, माताएं, वरिष्ठ सदस्य एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में सामाजिक सहभागिता, परंपरा और आपसी भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। विश्वकर्मा पूजा के माध्यम से समाज की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

You Might Also Like

सीएम साय के पहल पर 578 खराब ट्रांसफार्मर बदले

मारपीट व लूटपात करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अपराध समीक्षा पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने ली मैराथन बैठक

जशपुर पुलिस ने 150 करोड़ रुपए की ठगी का किया पर्दाफाश

हटाए गए आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल, शो कॉज नोटिस जारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम के साथ बिलासपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ
Next Article जशपुर में बनेगा वन विज्ञान और सर्प ज्ञान केंद्र, असली सांप नहीं होंगे

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस
सेवा संकल्प अभियान : जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
आशीर्वाद का दीया से जगमगाया पूरा रायगढ़, जिलेभर में रोशन हुए नगरीय निकाय, गांव, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास
इंडियन डिजाइनर हाट की दो दिवसीय एक्जीबिशन में रायगढ़ की शान बनीं इंटीरियर डिजाइनर पूनम सिंह, ‘मैडम रायगढ़’ का जीता खिताब
भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : सीएम साय

Popular Posts

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस
सेवा संकल्प अभियान : जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
आशीर्वाद का दीया से जगमगाया पूरा रायगढ़, जिलेभर में रोशन हुए नगरीय निकाय, गांव, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास
इंडियन डिजाइनर हाट की दो दिवसीय एक्जीबिशन में रायगढ़ की शान बनीं इंटीरियर डिजाइनर पूनम सिंह, ‘मैडम रायगढ़’ का जीता खिताब
भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : सीएम साय

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?