NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया में पवन साय की मौजूदगी में मना सेवा संकल्प पर्व
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > खरसिया में पवन साय की मौजूदगी में मना सेवा संकल्प पर्व
खरसिया

खरसिया में पवन साय की मौजूदगी में मना सेवा संकल्प पर्व

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिखा दिवाली सा नजारा सभी 18 वार्डों और प्रमुख चौकों पर जलाए गए दीप

lochan Gupta
Last updated: September 17, 2026 11:31 pm
By lochan Gupta September 17, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान सेवा संकल्प अभियान के तहत खरसिया नगर में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। जनसेवा और राजनीति में प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की निष्कलंक यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित इस दीप-पर्व से पूरा खरसिया शहर आस्था, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के प्रकाश से जगमगा उठा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भागवत कथा स्थल पर जलाए गए 2.5 हजार दीप

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अजीत सिंह नगर स्थित श्रीमद्भागवत कथा स्थल रहा, जहाँ परम पूज्य गोस्वामी मृदुल कृष्ण शास्त्री जी एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की गरिमामयी उपस्थिति में आशीर्वाद का दीया रोशन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, छाया विधायक महेश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, सीएमओ श्रीमती नीतू अग्रवाल, तहसीलदार उज्ज्वल पांडे, नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल, सभी पार्षद, एल्डरमैन, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं विशाल जनसमुदाय की मौजूदगी में एक साथ 2.5 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की।

नगर के सभी 18 वार्डों और प्रमुख चौकों पर दिखा उत्सव का माहौल

आशीर्वाद का दीया अभियान नगर के हर कोने तक पहुँचा खरसिया के सभी 18 वार्डों के निवासियों ने इसमें बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। शहर के सभी प्रमुख चौकों, धार्मिक स्थलों और राष्ट्रनायकों की प्रतिमा स्थलों पर विशेष दीपदान किया गया।

हितग्राहियों और नगरवासियों ने घरों के सामने प्रज्वलित किए दीए

जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों और आम नगरवासियों ने भी स्वप्रेरणा से अपने-अपने घरों के समक्ष दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इस अनूठे आयोजन ने खरसिया नगर में दीपावली जैसा भक्तिमय और उत्सव का माहौल निर्मित कर दिया।

महापुरुषों व सेनानियों को नमन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अमर शहीद हेमू कालानी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दुर्गादास राठौर और स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल अटल परिसर की प्रतिमा स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम मनाया गया।

सांस्कृतिक एवं आस्था केंद्र

भगवान श्री परशुराम चौक, गुरु घासीदास चौक, कबीर चौक, अग्रसेन चौक, आसपास के क्षेत्रों के अटल चौक, विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स उद्यान और नगर पालिका परिसर दीयों की रोशनी से सराबोर रहे।

You Might Also Like

देवी संपद मंडल ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया

गोष्ठी एवं राष्ट्रभक्ति संगीत संध्या के साथ मनाई गई पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती

भीषण गर्मी में मिली बड़ी राहत : नई पानी टंकी से जलापूर्ति प्रारंभ

रंगारंग डांस प्रतियोगिता एवं मड़ाई मेला का तिऊर खरसिया में हुआ आयोजन

पुरेना में दुर्गा उत्सव के साथ देवी भागवत और मां के जसगीतों से भक्ति का माहौल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्रीमद्भागवत पंचम दिवस पर छप्पन भोग के साथ हुआ गिरिराज पूजन
Next Article महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर होगा शहर में ऐतिहासिक एवं यादगार विविध आयोजन

खबरें और भी है....

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

Popular Posts

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?