NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर ग्रामीण की हत्या, हत्या के बाद जंगल में छिपाया हथियार, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर ग्रामीण की हत्या, हत्या के बाद जंगल में छिपाया हथियार, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर ग्रामीण की हत्या, हत्या के बाद जंगल में छिपाया हथियार, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: September 15, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta September 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में एक ग्रामीण की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। वो रात में आरोपी के घर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी ने टांगी से हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण की मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी ने टांगी को जंगल में पत्थर के नीचे छिपा दिया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पखनाकोट का है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को ग्राम पखनाकोट निवासी चैतराम यादव (50) की हत्या की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के भतीजे वासुदेव यादव (47) ने बताया कि आरोपी की पत्नी रविवार को चैतराम को बुलाने उसके घर आई थी। इसके बाद रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात चैतराम आरोपी नैहर साय मांझी (45) के घर पहुंचा। यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद के दौरान नैहर साय मांझी ने चैतराम यादव पर टांगी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण चैतराम की मौत हो गई। उसका शव आरोपी के घर की परछी में जमीन पर पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की।

इलाज और कहासुनी को लेकर हुआ था विवाद

पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि 13-14 सितंबर की रात अपने इलाज और आपसी कहासुनी को लेकर चैतराम से विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने टांगी से हमला कर दिया। आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद उसने हत्या में इस्तेमाल टांगी को छाताघुरा जंगल में पत्थर के नीचे छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम छाताघुरा जंगल पहुंची। वहां पत्थर के नीचे छिपाकर रखी गई टांगी बरामद कर जब्त कर ली गई। पुलिस ने आरोपी नैहर साय मांझी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

स्टाईगर गोटी से जुआ खेलाते दो युवक गिरफ्तार

भक्ति और श्रद्धा सुदामा की तरह होनी चाहिए- पं शिवम विष्णु पाठक

नागरिक सुविधा केंद्र से मिल रही है शहर वासियों को बेहतर सुविधा

धूमधाम से मनाई गई शिल्पी महादानी सेठ किरोडीमल की जयंती

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल ने भव्य रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा का एक ही सिद्धांत- नेशन फर्स्ट, जबकि विपक्ष का एक ही लक्ष्य – कुर्सी फर्स्ट -वित्त मंत्री चौधरी
Next Article दबंगों के हौसले बुलंद ने एनएच किनारे की बेशकीमती भूमि पर रातों-रात जमाया कब्जा

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?