NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वित्त मंत्री एवं विधायक ओपी चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बेलरिया के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वित्त मंत्री एवं विधायक ओपी चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बेलरिया के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
रायगढ़

वित्त मंत्री एवं विधायक ओपी चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बेलरिया के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

लोईंग मंडल की मासिक बैठक में जिला मंत्री पावन अग्रवाल एवं प्रदेश भाजपा स्थायी आमंत्रित सदस्य विवेक रंजन सिन्हा की विशेष उपस्थिति में नवप्रवेशी युवाओं का हुआ स्वागत

lochan Gupta
Last updated: September 15, 2026 11:16 pm
By lochan Gupta September 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोईंग मंडल अंतर्गत ग्राम बेलरिया में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम के दौरान मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री पावन अग्रवाल के नेतृत्व में ग्राम बेलरिया के युवाओं में मुरली राठिया,भगत सिदार,विलास नायक ,पुष्पेन सिदार,सुबेलाल चौहान , अखलेश प्रधान,माधव सिदार,उत्तर यादव,ललित चौहान,महेश चौहान ने प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी एवं विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों तथा जनहितकारी योजनाओं से एवं भाजपा की रीति एवं नीति से प्रभावित होकर युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री पावन अग्रवाल तथा प्रदेश भाजपा स्थायी आमंत्रित सदस्य विवेक रंजन सिन्हा की विशेष उपस्थिति में नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री पावन अग्रवाल एवं प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य विवेक रंजन सिन्हा ने नवप्रवेशी युवा कार्यकर्ताओं का फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया तथा उन्हें विधिवत भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कराया। भाजपा नेताओं ने सभी नए साथियों का संगठन में स्वागत करते हुए पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने तथा आम जनता तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। विधायक ओपी चौधरी के रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से जनता में सकारात्मक वातावरण बना है। इसी विकास और जनकल्याण की भावना से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं युवा वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए साथियों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का जनाधार बढ़ेगा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवप्रवेशी सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती, जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। ग्राम बेलरिया में आयोजित इस भाजपा प्रवेश कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण रहा। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवप्रवेशी साथियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपील की। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मिनकेतन प्रधान, मंडल महामंत्री मुरारी अग्रवाल , मंडल कोषाध्यक्ष टीकाराम प्रधान ,राजीव लोचन बेहरा,श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता , मंडल उपाध्यक्ष मनोहर प्रधान, जनपद पंचायत सदस्य सुकलाल चौहान,मनोज प्रधान,सरोज भोय, सरपंच प्रतिनिधि बसंत सिदार, तरुण गुप्ता, पिंटू साव ,सहित मंडल के समस्त पदाधिकारीगण एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

रायगढ़ में तापमान 45 डिग्री पार पहुंचने की आशंका

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक

लाठी-डंडा व चाकू से हमला कर ग्रामीण की हत्या

छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क टेली कोर्स ‘सक्षम’ का आयोजन

खाद्य सुरक्षा मानकों पर 400 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिया नि:शुल्क प्रशिक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’
Next Article सूरजगढ़ माइंस की गाडिय़ां बंद, सैकड़ों युवाओं के रोजगार पर संकट

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?