NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आपत्तिजनक सामान बरामद, संचालक-मैनेजर पर केस दर्ज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > आपत्तिजनक सामान बरामद, संचालक-मैनेजर पर केस दर्ज
रायपुर

आपत्तिजनक सामान बरामद, संचालक-मैनेजर पर केस दर्ज

इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस रेड

lochan Gupta
Last updated: September 11, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta September 11, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। श्याम स्क्वायर स्थित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में गुरुवार को पुलिस ने दबिश दी, जहां जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने का दावा किया गया। अब संचालक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में सिविल लाइन और देवेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। संचालक का नाम टिकरापारा निवासी हरविंदर सिंह ग्रोवर और मैनेजर का नाम भिलाई निवासी मुकेश कुमार वर्मा बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर में दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाकर काम कराया जा रहा था। पूछताछ के दौरान वहां मौजूद युवतियों ने संचालक और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि युवतियों के बयान और मौके से मिली सामग्री के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई गई है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पा संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर निवासी टिकरापारा और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा निवासी भिलाई-3 के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ देवेंद्र नगर थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट), 1956 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब स्पा सेंटर से जुड़े दस्तावेज, वहां काम करने वाली युवतियों और संचालक-मैनेजर की भूमिका की जांच कर रही है। युवतियों को दूसरे राज्यों से किस माध्यम से रायपुर लाया गया और सेंटर में उनकी नियुक्ति कैसे हुई, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सेंटर में इस तरह की गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपों और बरामद सामग्री के आधार पर जांच शुरू की है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

You Might Also Like

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पीलिया और टायफाइड का छाया कहर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल

उद्योगों की स्थापना के लिए हर संभव सहयोग : सीएम साय

दो सडक़ हादसे में 5 लोगों की मौत, डिवाइडर-पोल से टकराई कार, 3 युवकों ने तोड़ा दम, बिलासपुर में रेलकर्मी समेत 2 की गई जान

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ
Next Article विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : सीएम साय

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?