NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो सडक़ हादसे में 5 लोगों की मौत, डिवाइडर-पोल से टकराई कार, 3 युवकों ने तोड़ा दम, बिलासपुर में रेलकर्मी समेत 2 की गई जान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > दो सडक़ हादसे में 5 लोगों की मौत, डिवाइडर-पोल से टकराई कार, 3 युवकों ने तोड़ा दम, बिलासपुर में रेलकर्मी समेत 2 की गई जान
रायपुर

दो सडक़ हादसे में 5 लोगों की मौत, डिवाइडर-पोल से टकराई कार, 3 युवकों ने तोड़ा दम, बिलासपुर में रेलकर्मी समेत 2 की गई जान

lochan Gupta
Last updated: February 21, 2026 11:36 pm
By lochan Gupta February 21, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। दो अलग-अलग सडक़ हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। रायपुर के आरंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पारागांव के पास कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, फिर पोल से जा भिड़ी। हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में हर्ष कुमार देवांगन (21), राहुल देवांगन (20) और थानू सतनामी (22) शामिल है। घायल की पहचान मिथलेश धीवर (23) के रूप में हुई है। वहीं, बिलासपुर में दो बाइकों टक्कर में रेलकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। युवक बारात में शामिल होने जा रहे थे। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।
आरंग पुलिस के अनुसार, टाटा विस्टा (सीजी-04 एचडी-2156) में सवार चारों युवक महासमुंद अपने एक रिश्तेदार को छोडऩे गए थे। शुक्रवार रात वापसी के दौरान पारागांव के पास ड्राइवर ने कार से अचानक नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार के कारण कार डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर पोल से जा भिड़ी। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक घायल हालत गंभीर है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। शुरुआत जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।
वहीं दूसरे मामला शुक्रवार की देर शाम दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक रेलकर्मी और दूसरे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, बाइक के पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार भरवीडीह निवासी मनहरण कमल (61) रेलवे में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। कोटा रेलवे स्टेशन पर उनकी पोस्टिंग थी। शुक्रवार शाम मनहरण ड्यूटी जाने के लिए अपनी बाइक क्रमांक सीजी 10 एजे-4464 में सवार होकर कोटा जाने के लिए निकला था।
अभी वो जूना शहर के पास पहुंचा था। उसी समय सामने से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक आ रहे थे। दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक दोनों बाइक आमने-सामने से टकरा गई। दूसरी बाइक क्रमांक सीजी 10 बीव्ही-9022 में सवार शिव धनुहार (35) और कृष्णा धनुहार एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे के बाद दोनों बाइक सवार उछलकर सडक़ से दूर जा गिरे। वहीं, उनकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रेलकर्मी मनहरण कमल और शिव धनुहार के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि, कृष्णा धनुहार गंभीर रूप से घायल है।
इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने तत्काल पुलिस के डायल 112 को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल कृष्णा को इलाज के लिए एंबुलेंस रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी शिफ्ट करा दिया गया है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री साय से मिले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी

ग्रामीण से मारपीट कर हत्या का प्रयास

बंगाल में हिंदुओं की हत्या पर भडक़े साय

किसानों के हित में बड़ा निर्णय, दो दिन के लिए बढ़ाई गई धान खरीदी- सीएम साय

एसआईआर फार्म भरने वाले अलर्ट, बीएलओ नहीं मांगते ओटीपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मातृभाषा दिवस पर बांदे में भाषा शहीदों को नमन
Next Article 90 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार

खबरें और भी है....

जन्मदिन पर मां के चरण छूकर सूबे के मुखिया ने लिया आर्शीवाद
यात्रियों से भरी बदन बस अनियंत्रित होकर सडक़ से उतरी
पिता की मौत पर तल्ख टिप्पणी बनी मौहापाली हत्याकांड की वजह
आत्मविश्वास व मेहनत से लिखें परीक्षा, परिणाम चाहे जो हो जीवन में अवसर असीम-शशिमोहन
रायगढ़ के छाल में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जन्मदिन पर मां के चरण छूकर सूबे के मुखिया ने लिया आर्शीवाद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?