NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक
रायगढ़

जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक

अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: September 9, 2026 12:13 am
By lochan Gupta September 9, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। जिले में अभियान का व्यापक एवं सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी मंत्री श्री नेताम ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने और विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लेने का अभियान है। अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के साथ ही जनभागीदारी आधारित सेवा गतिविधियों को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
अभियान के अंतर्गत राज्य से लेकर जिला, विकासखंड, ग्राम एवं वार्ड स्तर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। वहीं 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक बच्चों एवं युवाओं की भागीदारी से विकसित भारत की संकल्पना पर भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक सहित विविध रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नमो सेवा गाथा के अंतर्गत 25 वर्षों की सेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं समाज में आए सकारात्मक बदलावों पर आधारित सरल एवं भावनात्मक नाट्य प्रस्तुतियां विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘आंगन का मिलन’ के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण, सामुदायिक सेवा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान अवधि में सकारात्मक परिवर्तन और जनकल्याण से जुड़ी ‘कहानी बदलाव की’ के माध्यम से शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के प्रेरक अनुभवों और सफलता की कहानियों को भी साझा किया जाएगा।
अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, ‘सेवा मेरा योगदान’, सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार जैसे विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाकर शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से जोडऩा है। प्रभारी मंत्री श्री नेताम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अभी से अपनी गतिविधियों की स्पष्ट, व्यवस्थित एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें। प्रत्येक विभाग अपने क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार कर अभियान के दौरान अधिकतम नागरिकों तक पहुंच सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रभावी जनजागरूकता, व्यापक सूचना प्रसार और स्थानीय स्तर पर सतत संवाद अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, एक गांव गोद लेकर सेवा गतिविधियां, योग एवं ध्यान सत्र, प्लास्टिक मुक्त अभियान, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग, कैरियर काउंसलिंग, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता, अंगदान संकल्प, नशामुक्ति जागरूकता, पोषण, सडक़ सुरक्षा, जल संरक्षण, जल स्रोतों की सफाई, कचरा पृथक्करण एवं कंपोस्टिंग, साइबर सुरक्षा, फिट इंडिया, वीरगाथा एवं सैनिकों का सम्मान, दिव्यांगजन सहयोग, मतदाता जागरूकता एवं पंजीयन, वोकल फॉर लोकल तथा सहकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता जैसे सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। अभियान की गतिविधियों की नियमित निगरानी एवं रिपोर्टिंग की जाएगी। प्रत्येक जिले में आयोजित कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो और प्रेरक अनुभवों का व्यवस्थित संकलन किया जाएगा तथा सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए अभियान की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उत्कृष्ट एवं प्रभावी गतिविधियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को अभियान को गंभीरता से लेते हुए मिशन मोड में कार्य करने तथा प्रत्येक गतिविधि का व्यवस्थित एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से गतिविधियों के फोटो, वीडियो एवं जनजीवन में आए सकारात्मक बदलावों से जुड़ी वास्तविक प्रेरक कहानियों का नियमित संकलन कर साझा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, श्री अरुणधर दीवान, श्री विकास केडिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दें जोर देने कलेक्टर के निर्देश

श्याम मंदिर में 71 सवामणी प्रसाद का लगेगा भोग

किरोड़ीमलनगर नपं में जन समस्या निवारण शिविर का हो रहा आयोजन

सीएम साय ने रायगढ़ को दी 330 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

बारिश के बीच खेतों में पहुंचा कृषि अमला, जवाफुल धान की जैविक खेती और सन बीज उत्पादन पर जोर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिसकर्मियों को 4 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा लोन
Next Article पक्के आवास से जीवन में आया सुरक्षा और सम्मान का बदलाव

खबरें और भी है....

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

Popular Posts

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?