NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कलेक्टर ने निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश
जशपुरनगर

कलेक्टर ने निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश

नगरीय निकाय विकास कार्यों की समीक्षा

lochan Gupta
Last updated: September 9, 2026 12:07 am
By lochan Gupta September 9, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। नगरीय निकायों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 एवं 2.0 सहित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शेष आवासों की स्वीकृति एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित आवासों की स्वीकृति प्रक्रिया जल्द पूरी करने के साथ निर्माणाधीन मकान को भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अमृत मिशन, गौरव पथ सहित नगरीय क्षेत्र में चल रहे अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर नगरीय निकाय के अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। वहीं नालंदा परिसर के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर परिसर को तैयार कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों में लापरवाही को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने और कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पडऩे पर टेंडर निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों की सतत निगरानी करते हुए गुणवत्ता, समय-सीमा और कार्य की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि नगरीय क्षेत्रों के नागरिकों को विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके।

You Might Also Like

गम्हरिया स्कूल के पास पिकअप-ट्रक की आपने सामने टक्कर

पारंपरिक नृत्य और सामूहिक अनुष्ठान ने जीवंत की सदियों पुरानी विरासत

आकाशीय बिजली से मजदूर की मौत, महिला घायल

ऑपरेशन आघात : नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का कड़ा प्रहार

सीएम विष्णुदेव साय की पहल से जिले को मिले सात विशेषज्ञ चिकित्सक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वर्गीय निलेश पवार की स्मृति में आयोजित होगा भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट महाकुंभ
Next Article पुलिसकर्मियों को 4 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा लोन

खबरें और भी है....

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

Popular Posts

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?