NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बंजर पड़ी जमीन में लहलहाई फसल, ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती से किसान ने कमाए 4.25 लाख रुपये
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बंजर पड़ी जमीन में लहलहाई फसल, ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती से किसान ने कमाए 4.25 लाख रुपये
रायगढ़

बंजर पड़ी जमीन में लहलहाई फसल, ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती से किसान ने कमाए 4.25 लाख रुपये

lochan Gupta
Last updated: September 5, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta September 5, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान श्री एतवार साय पैकरा ने आधुनिक तकनीक और उद्यानिकी विभाग की सलाह से खेती में नई मिसाल कायम की है। पहले खेती के लिए अनुपयोगी पड़ी जमीन पर ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती कर उन्होंने 187 क्विंटल उत्पादन से 4.25 लाख रुपये की आमदनी अर्जित की। खेती की लागत निकालने के बाद किसान को 2.80 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।
किसान की जमीन गांव से दूर जंगल के पास होने के कारण यहां खेती करना आसान नहीं था। साथ ही सिंचाई की सुविधा का भी अभाव था। उद्यानिकी विभाग की सलाह पर किसान ने भूमि का समतलीकरण कराया और सिंचाई के लिए ड्रिप तथा मल्चिंग तकनीक अपनाई। इससे खेती के लिए अनुपयोगी पड़ी जमीन का बेहतर उपयोग संभव हुआ।वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत किसान ने 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में ग्राफ्टेड बैंगन एवं ग्राफ्टेड टमाटर की खेती की। टमाटर से करीब 87 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ, जिसे बेचकर 1 लाख 75 हजार रुपये की आमदनी हुई। वहीं बैंगन से करीब 100 क्विंटल उत्पादन प्राप्त कर 2 लाख 50 हजार रुपये की आय अर्जित की। दोनों फसलों से किसान को कुल 187 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ और 4 लाख 25 हजार रुपये की बिक्री हुई। खेती में लगभग 1 लाख 45 हजार रुपये खर्च होने के बाद किसान को करीब 2 लाख 80 हजार रुपये का शुद्ध लाभ मिला।
ग्राफ्टेड बैंगन की फसल से उत्पादन अभी जारी है। किसान को आगामी समय में लगभग 150 से 200 क्विंटल अतिरिक्त उत्पादन मिलने की उम्मीद है, जिससे करीब 4 से 5 लाख रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने का अनुमान है। एतवार साय पैकरा की सफलता से गांव के अन्य किसान भी ग्राफ्टेड सब्जियों की खेती के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उद्यान विभाग के अधिकारियो ने बताया कि आधुनिक तकनीक, विभागीय मार्गदर्शन और मेहनत से अनुपयोगी जमीन को भी आय का बेहतर साधन बनाया जा सकता है।

You Might Also Like

बल्ली से हमला कर युवक की हत्या

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों को मिली हरी झंडी

करंट की चपेट में आकर 8 साल के मासूम की मौत,बाप-बेटे को 10 साल की कैद

प्रतिबंध के खिलाफ डीजे संचालकों ने खोला मोर्चा

नशीली दवाओं के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article देश के अग्रणी राज्यों में होगी छत्तीसगढ़ की पहचान : सीएम साय
Next Article शहर की बेटी वेदांशी सारस्वत ने जीता गोल्ड, राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर किया राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

खबरें और भी है....

दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में एनआईए कोर्ट ने सुनाया फैसला, 10 आरोपी पाए गए दोषी
2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच शुरू,… कॉलोनाइजरों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन
चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर जशपुर से गिरफ्तार
कोड़ातराई में सवा करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?