पखांजुर। पर्यावरण संरक्षण के साथ जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में 94वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने शनिवार को एक सराहनीय पहल की। कैंप मड़बेड़ा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत पीवी-93 (शिवपुर) मिडिल स्कूल परिसर में पौधरोपण अभियान-2026 आयोजित किया गया, जिसमें बीएसएफ जवानों के साथ ग्रामीणों, शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का आयोजन 94वीं वाहिनी बीएसएफ के कमांडेंट रविंदर सिंह चंदेल के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में किया गया। अभियान में ‘ए’ कंपनी के कार्यवाहक कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर प्रदीप बर्मन के नेतृत्व में 07 अधीनस्थ अधिकारियों और 20 अन्य रैंक के जवानों सहित कुल 27 बीएसएफ कर्मियों ने भाग लिया।
पौधरोपण अभियान में आकमेटा की सरपंच फुलमनी तिर्की, उपसरपंच दिनेश हलदार, पटेल विपेन हलदार सहित 58 ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं पीवी-93 शिवपुर मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक राम प्रसाद तिग्गा, तीन शिक्षक एवं 43 विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे लगाए। अभियान के दौरान विद्यार्थियों से बीएसएएफ के इतिहास, कार्यप्रणाली, राष्ट्र सेवा और सुरक्षा के क्षेत्र में बल के योगदान को लेकर संवाद किया गया। जवानों ने विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए प्रकृति की सुरक्षा में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में कुल 800 पौधों का रोपण किया गया। बड़ी संख्या में बीएसएफ जवानों, ग्रामीणों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सामूहिक भागीदारी ने अभियान को जनअभियान का स्वरूप दे दिया। क्चस्स्न के इस पहल ने जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, वहीं सुरक्षा बल और स्थानीय ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और सौहार्द को और मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
धरती को हरा-भरा बनाने बीएसएफ के साथ बच्चों ने स्कूल में किया वृहद पौधरोपण
बीएसएफ ने छेड़ी हरियाली की मुहिम, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के साथ लगाए 800 पौधे



