NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 17 लाख के गांजे के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 17 लाख के गांजे के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार
रायगढ़

17 लाख के गांजे के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार

3 कार और 8 मोबाइल जब्त, ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का नेटवर्क

lochan Gupta
Last updated: September 5, 2026 12:17 am
By lochan Gupta September 5, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 34.865 किलो गांजा, एक टाटा सफारी, दो हुंडई औरा कार और 8 मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक जब्त संपत्ति की कुल कीमत 61 लाख 53 हजार 200 रुपए है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
गुरुवार को लैलूंगा पुलिस को सूचना मिली थी कि, काले रंग की टाटा सफारी में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर ओडिशा से जमुना के रास्ते लैलूंगा-पत्थलगांव होते हुए उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने ग्राम कमरगा में नाकाबंदी की। इसी दौरान तेज रफ्तार सफारी पहुंची। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस के निजी वाहन को साइड से टक्कर मार दी और वाहन लेकर पाकरगांव-लैलूंगा की ओर भागने लगा।

स्कूटी से कर रहे थे पायलेटिंग

पुलिस ने सफारी का पीछा किया। ग्राम मोतीपुर के पास सफारी के आगे एक स्कूटी चलती मिली, जिसका चालक रास्ता साफ कराने के लिए पायलेटिंग कर रहा था। पुलिस को देखकर दोनों वाहन छोडक़र भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम गगन कुमार चौधरी (25), गोंडा अलीगढ़ी, उत्तर प्रदेश और सफारी चालक ने अनिल कुमार चौधरी (36), गोंडा, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश बताया।

2 और कारों में 6 तस्कर कर रहे थे पायलेटिंग

पूछताछ में पता चला कि इनके साथ 6 अन्य तस्कर भी ओडिशा से निकले थे। वे दो हुंडई औरा कारों में सफारी के आगे चलकर पायलेटिंग कर रहे थे। इसी दौरान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सरिया पुलिस ने कंचनपुर बैरियर और बरगढ़ जाने वाले रास्ते पर दोनों कारों को संदेह के आधार पर पकड़ लिया।

दोनों कारों से 6 आरोपी गिरफ्तार

पहली हुंडई औरा कार से संदीप सिंह (23), ललित पाल (22), शुभम सिंह (20) और दीपांशु सिंह (20) पकड़े गए। ये सभी प्रयागराज और फतेहपुर जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं।दूसरी कार से प्रिंस सिंह (28) और देवेंद्र तिवारी (25) को पकड़ा गया। दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

पूछताछ में सफारी में गांजा होने की जानकारी दी

सरिया पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके पीछे चल रही टाटा सफारी में अनिल चौधरी गांजा लेकर चल रहा था। इसके बाद सरिया पुलिस ने रायगढ़ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस ने नाकेबंदी की और सफारी समेत दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

34.865 किलो गांजा और 3 वाहन जब्त

पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को मामले में नामजद किया है। उनके कब्जे से 34.865 किलो गांजा, एक टाटा सफारी, दो हुंडई औरा कार और 8 मोबाइल जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक गांजे की कीमत 17 लाख 43 हजार 200 रुपए है। वाहनों और अन्य जब्ती को मिलाकर कुल 61 लाख 53 हजार 200 रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ लैलूंगा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत कार्रवाई की गई है।

You Might Also Like

रजिस्ट्री के आधार पर कई एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा!

रायगढ़ की माटी और अस्मिता से जुड़ा एक नाम : ओ.पी. चौधरी

खेल के मैदान से जुड़ा विभागीय सौहार्द

शहर के पीएमश्री आत्मानंद स्कूल में भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप

झगरपुर पंचायत में फर्जी हस्ताक्षर व शील का दुरुपयोग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फर्जी टीपी से लकड़ी तस्करी का इंटरस्टेट सिंडिकेट
Next Article विभिन्न विकास कार्यों से बदलेगी शहर की तस्वीर

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?